अजमेर

बदलने लगी सूरत, अस्पताल में खिलने लगे फूल

अस्पताल का वातावरण बेहतर बनाने का प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2024, 1:57 AM IST
बदलने लगी सूरत, अस्पताल में खिलने लगे फूल
बदलने लगी सूरत, अस्पताल में खिलने लगे फूल

अजमेर. अस्पताल में आने वाले मरीजों को अच्छा माहौल देने के लिए प्रबंधन ने अच्छी पहल की है। अस्पताल की आपातकालीन इकाई के बाहर एवं परिसर में फूलों के पौधे के गमले लगाए गए हैं। गमलों में खिलते फूल एवं हरियाली मन को सुकून दे रही है।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल की आपातकालीन इकाई के प्रवेश के दोनों छोर पर लोहे के एंगलनुमान स्टैंड में गमले लगाए गए हैं। इनमें मौसमी फुलवारी लगाई गई है। यही नहीं आपातकालीन इकाई के सामने, आस-पास भी पौधों के गमले रखे हैं। अस्पताल में प्रवेश के दौरान फुलवारी देख मरीज एवं परिजन को भी अच्छा महसूस होता है। माहौल पॉजिटिव बना रहने से नर्सिंगकार्मिकों, वार्ड बॉय भी इनकी देखभाल में पीछे नहीं हैं। कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे ने बताया कि अस्पताल में नवाचार किया गया है। भविष्य में इस तरह और पौधे लगाए जाएंगे।

आरएमसीटीए ने 150 चिकित्सकों को बांटे पौधे

राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की ओर से अस्पताल में ग्रीन अनवायरमेंट को बढ़ावा देने एवं पॉजिटिव एनर्जी के तहत करीब 150 चिकित्सकों को पौधे वितरित किए। इससे अस्पताल में पॉजिटिव माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Published on: