अजमेर

अजमेर के खुले रंगमंच पर कलाकारों ने दिखाई अभिनय की प्रतिभा

'नाटक नहीं. . .' का मंचन

less than 1 minute read
May 28, 2023
अजमेर के खुले रंगमंच पर कलाकारों ने दिखाई अभिनय की प्रतिभा

अजमेर. आधुनिक नाट्य कला संस्थान के तत्वावधान में सोशल सटायर पर आधारित लक्ष्मी कांत वैष्णव लिखित 'नाटक नहीं' का मंचन लाखन सिंह के निर्देशन में सूचना केन्द्र के खुले रंगमंच पर किया गया।

कलाकारों ने सामाजिक संदेशों को सटीेक व प्रभावशाली बनाते हुए दर्शकों को हास्य और मनोरंजक अनुभव दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजा डी थारवानी सहित कंवल प्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थानी, डाॅ. भरत छबलबानी, माधवी स्टीफन, सहित कई अन्य मौजूद रहे।
उज्जवल मित्रा (भिखारी 1), साहिल परिहार (भिखारी 2), गौरांश वर्मा (साधु, रिपोर्टर), चारूलता (भिखारी नेता व औरत), विष्णु अवतार भार्गव (युनियन नेता), होशिका भाटिया (निराश लड़की), सुचिर भारद्वाज (नेता किरोडीमल), पायल टांक (सेठानी), सौरभ वशिष्ठ (सेठ), दीक्षा सिंह (रिपोर्टर), झिलमिल दुआ (रिपोर्टर), विकल्प सिंह (शराबी) मास्टर अथर्व सिंह (नन्हा पात्र), पवन जोशी (गायक) ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। कलाकारों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

Published on:
28 May 2023 11:10 pm
Also Read
View All