झील से पुराना जमा मिट्टी भी निकालेंगे: नगर निगम आयुक्त बची हुई जमीन की होगी फेंसिंग
अजमेर. आनासागर Anasagar lakeके किनारे बनाए जा रहे पाथ वे से पानी की निकासी और अंतिम छोर तक पानी पहंचाने के लिए २२ पुलिया (कलवर्ट) बनाए जाएंगे। इसके अलावा झील में वर्तमान में डाली गई मिट्टी को बाहर निकालने का काम शुरु हो गया है। स्मार्ट सिटी के एसीईओ एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव के अनुसार झील से मिट्टी निकाली जा रही है। आयुक्त ने बताया कि झील की पाथवे कि किनारे बनी जमीन की फेंसिग कर इसे सुरक्षित किया जाएगा। यहां पौधे लगाकर गार्डन विकसित किया जाएगा। इसे वेटलैंड के रूप में भी काम में लिया जा सकेगा।
कराएंगे डी सिल्टिंग
आयुक्त के अनुसार पाथ-वे बनने के बाद झील के अंदर जमा पुरानी मिट्टी soilव गंदगी को भी बाहर निकाला जाएगा। जिससे इसकी भराव क्षमता को और बढ़ाया जा सके। पाथ वे बनने से शहर के लोगों को झील के चारो ओर घूमने व मॉर्निग वॉक आदि का आनन्द मिलेगा।
पानी निकासी के लिए 25 पुलिया
आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में पाथ वे निर्माण का काम तीन जगहों पर चल रहा है। इसकी कुल लम्बाई 4 किलोमीटर है। पाथवे पर पानी की निकासी water drainageके लिए 25 पुलिया culverts (कलवर्ट) बनाई जा रही हैं। इनसे आसपास की कॉलोनियों व नाली नालों का बरसाती पानी आना सागर में जा सकेगा। आनासागर का बैक वाटर इसके जरिए किनारे तक पहुंेगा। 700 मीटर के पहले पाथवे पर5 पुलिया बनाई जा रही है। इससे कॉलोनियों का बरसाती व नालियों का पानी आनासागर में जा सकेगा। आनासागर का पानी इनके जरिए पीछे की तरह भी भरा रहेगा। इसी तरह 1800 मीटर के दूसरे पाथवे पर 11 पुलिया बनाई जा रही हैं। इनसे पानी की निकासी होगी। इसके अलावा 700 .700 मीटर के दो पाथवे पर भी 7 पुलियाएं बनाई जा रही हैं। इनसे पानी की आवाक जावक होगी। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की टीम आना सागर क्षेत्र में अवैध निर्माण रोकने के लिए लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।