अजमेर

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 29 को, तैयारियां पूरी

• •
Updated: 26 Jun 2025, 11:10 PM IST
board news
board news

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10 वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 29 जून को होगा। परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री सेंटर पर भिजवाई जा रही है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा में 5 हजार से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे।

ये मिलेगी स्कॉलरशिप

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित मॉडल स्कूल सहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक दोनों स्तर पर प्रथम 50-50 स्थान प्राप्त करने वाले न्यूनतम 80 प्रतिशत अथवा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को कक्षा 11 व 12 तक 1250 रुपए प्रतिमाह तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर तक नियमित अध्ययन करने तक दो हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति देय होगी।जिन परीक्षार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा कक्षा 10 स्तर पर हो गया है, उन्हें कक्षा 12 की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में नहीं बैठना होगा।

चयनित परीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर तक नियमित अध्ययन करने पर ही छात्रवृत्ति देय होगी। पूर्व में अन्य कोई छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहा है तो उसे केवल एक ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र होगा। माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के चयनित प्रथम 50-50 छात्रों के चयन के समय यदि अन्तिम स्थान (50वें स्थान) पर एक से अधिक परीक्षार्थी मेरिट में आते है तो उस स्थिति में अलग से प्रोसेस होगा।

Updated on:
26 Jun 2025, 11:10 PM IST
Published on: