अजमेर

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा आज, प्रदेश में 5200 विद्यार्थी पंजीकृत

• •
Updated: 28 Jun 2025, 11:09 PM IST
board office news
board office news

- अजमेर में 90 देंगे तोपदड़ा स्कूल में परीक्षा

अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन रविवार को होगा। अजमेर में परीक्षा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में होगी। अजमेर केन्द्र पर 90 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रदेश भर में यह आंकड़ा 5200 है।

बोर्ड प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रदेश भर में 46 परीक्षा केन्द्र हैं। सीकर व झुंझुनूं में दो तथा शेष सभी जिलों में एक-एक परीक्षा केन्द्र हैं।

मिलेगी स्कॉलरशिप

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकारी विद्यालयों एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित मॉडल स्कूल सहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक दोनों स्तर पर प्रथम 50-50 स्थान पर रहकर न्यूनतम 80 प्रतिशत अथवा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को कक्षा 11 व 12 तक 1250 रुपए तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर तक नियमित अध्ययन करने तक दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति देय होगी। 10 स्तर चयनित परीक्षार्थियों को 12 की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में नहीं बैठना होगा।

नियमित अध्ययन की बाध्यता

चयनित परीक्षार्थियों को स्नातकोत्तर तक नियमित अध्ययन करने पर ही छात्रवृत्ति देय होगी। पूर्व में अन्य कोई छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहा है तो वह केवल एक छात्रवृत्ति के लिए ही पात्र होगा। माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के चयनित प्रथम 50 छात्रों के चयन के समय यदि अन्तिम स्थान (50वें स्थान) पर एक से अधिक परीक्षार्थी मेरिट में आते है तो अलग से निर्धारण होगा।

Updated on:
28 Jun 2025, 11:09 PM IST
Published on: