17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer News: माता मंदिर के दर्शन कर लौटते वेदपाठी ब्राह्मणों पर मधुमक्खियों का हमला, एक पहाड़ी से फिसला

Puruhuta Hill Accident: पुष्कर में पुरुहुता पहाड़ी पर दर्शन करने गए 14 वेदपाठी पंडित मधुमक्खियों के काटने से घायल हो गए। घटना से यज्ञ स्थल और आसपास के लोग सकते में आ गए।

2 min read
Google source verification
Pushkar news, Puruhuta hill accident, 14 vedpathi injured, Chamunda Mata temple, Rajasthan local news, Pushkar yagna incident, bee attack Pushkar, Vedpathi mishap, Rajasthan temple news, Pushkar latest updates, Pushkar hill temple news, Rajasthan safety news, Pushkar police news, Vedpathi health update, Pushkar emergency response

चिकित्सालय में इलाजरत वेदपाठी पंडित। फोटो- पत्रिका

पुष्कर। प्राचीन चामुंडा माता मंदिर के पास पुरुहुता पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता के प्राचीन मंदिर के दर्शन कर लौटते समय 14 वेदपाठी पंडित युवक मधुमक्खियों के काटने से बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में आधा दर्जन पंडित उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के करपात्र आश्रम सहित अन्य स्थानों के थे, जो शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ में गायत्री जाप व हवन के लिए आए हुए थे। उनकी इस घटना से यज्ञ स्थल और आसपास के लोग सकते में आ गए।

बिना अनुमति निकले

जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर लगभग चौदह वेदपाठी युवक बिना अनुमति लिए पुरुहुता पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता मंदिर में दर्शन करने चले गए। दर्शन करने के बाद लौटते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के प्रयास में युवक तेजी से पहाड़ी से नीचे उतरते समय गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोग और यज्ञ में उपस्थित अन्य पंडित तुरंत मदद के लिए दौड़े।

कोबरा टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही कोबरा टीम के सुखदेव भट्ट, पुलिस मित्र सांवरा, अमित भट्ट, मनीष कुमावत, हरदेव सिंह सहित यज्ञ परिसर में सेवाएं दे रहे निजी हास्पिटल के प्रतिनिधि मास्क पहनकर मौके पर पहुंचे। 12 घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नीचे लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय पहुंचाया गया। दो अन्य युवाओं के पहाड़ी पर फंसे होने की सूचना मिलने पर ड्रोन से सर्च अभियान चलाकर उन्हें रात करीब आठ बजे चिकित्सालय लाया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दर्शन करने गए थे युवक

सोमवार दोपहर सभी युवक पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला किया। घायलों को तुरंत चिकित्सालय पहुंचाया गया। उपखंड अधिकारी गुरु प्रसाद तंवर ने चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की देखभाल की और उचित इलाज के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलने पर महामंडलेश्वर संत प्रखर महाराज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बिना अनुमति और कारण बताए यज्ञ स्थल से बाहर जाने पर कड़ी पाबंदी लगा दी।

यह वीडियो भी देखें

यह हुए घायल

सुभाष (22), बृजेश (46), ऋषभ मिश्रा (22), सुशील (18), अभिषेक (22), यश (18), अमित (18), प्रदीप द्विवेदी (24), अंकित (18), प्रेम (32), अर्पित (18), कुलदीप व अभिषेक। सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।