15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : राजस्थान के Ex-MLA कोकीन टेस्ट में ‘पॉजिटिव’! दिल्ली-तेलंगाना के नेताओं के साथ पकड़े जाने की सूचना, जानें पूरा मामला 

पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम (EAGLE) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस मामले ने राजस्थान के सियासी गलियारों में तब हलचल मचा दी, जब हिरासत में लिए गए 10 लोगों में राजस्थान के एक पूर्व विधायक (Ex-MLA) का नाम भी सामने आया।

2 min read
Google source verification

हैदराबाद के पॉश मोइनाबाद इलाके में शनिवार रात चली 'नशीली पार्टी' में राजस्थान का एक बड़ा सियासी चेहरा बेनकाब हुआ है। तेलंगाना पुलिस की ईगल (EAGLE) टीम ने बीआरएस (BRS) के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी के फार्महाउस पर छापेमारी की, जहाँ राजस्थान के एक पूर्व विधायक समेत कई रसूखदार हस्तियां ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं। प्रारम्भिक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के इस पूर्व विधायक के मेडिकल टेस्ट में कोकीन (Cocaine) के सेवन की पुष्टि हुई है।

राजस्थान के पूर्व विधायक का कोकीन टेस्ट 'पॉजिटिव'

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के बाद सभी 10 संदिग्धों का स्थानीय सरकारी अस्पताल में एंटी-नारकोटिक्स टेस्ट करवाया गया। इसमें राजस्थान के पूर्व विधायक (नाम फिलहाल उजागर नहीं) और बीआरएस नेता रोहित रेड्डी के शरीर में कोकीन के अंश पाए गए हैं।

हालांकि, आंध्र प्रदेश के टीडीपी सांसद पुट्टा महेश यादव की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पुलिस अब राजस्थान के इस नेता की संलिप्तता और ड्रग्स नेटवर्क के कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

फिल्मी स्टाइल में रेड: गेट पर रेजिस्टेंस और हवा में फायरिंग

यह छापेमारी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। शनिवार रात करीब 9:30 बजे जब पुलिस टीम फार्महाउस पहुँची, तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और खुद रोहित रेड्डी ने टीम को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की।

  • फायरिंग से दहशत: पुलिस की एंट्री के दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने हवा में दो राउंड फायर कर दिए। यह हथियार रोहित रेड्डी के भाई का बताया जा रहा है।
  • स्पेशल टीम की मदद: स्थिति बिगड़ती देख ईगल टीम को 'फ्यूचर सिटी' की एसओटी (SOT) टीम से मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने दीवार फांदकर और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

'हाई-प्रोफाइल' महफिल में कोकीन का तड़का

फार्महाउस के अंदर की तस्वीरें और वीडियो विचलित करने वाले हैं। पुलिस ने मौके से 2 ग्राम कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। पार्टी में राजस्थान, दिल्ली और तेलंगाना के बड़े बिल्डर्स, राजनेता और एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस का मानना है कि यह पार्टी लंबे समय से चल रही थी और इसमें शामिल लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से यहाँ जुटे थे।

राजस्थान कनेक्शन की जांच शुरू

राजस्थान के इस पूर्व विधायक (जिनका नाम सुरक्षा कारणों और जांच के चलते अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है) की मौजूदगी ने राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। खुफिया एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि क्या राजस्थान से और भी लोग इस सिंडिकेट से जुड़े हैं? क्या ड्रग्स की खेप राजस्थान के रास्ते यहाँ पहुँची थी?

वही फार्महाउस, जहाँ हुआ था 'कैश फॉर डिफेक्शन' कांड

दिलचस्प बात यह है कि यह वही फार्महाउस है जो अक्टूबर 2022 में 'विधायकों की खरीद-फरोख्त' (Poaching Case) मामले में चर्चा में आया था। उस समय रोहित रेड्डी ने खुद शिकायत की थी कि उन्हें और अन्य बीआरएस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश की जा रही है। अब उसी जगह पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ होना कई बड़े सवाल खड़े करता है।