16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में आतंकी साजिश: ‘वह मर जाता तो…’, पूरी कौम पर उठी अंगुली, ATS की गिरफ्त में आए अकबर पर भाई का फूटा गुस्सा

अजमेर के लौंगिया निवासी अली अकबर की अंबाला एटीएस कार्रवाई में गिरफ्तारी के बाद गंज थाना पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रविवार तड़के उसके घर पहुंचकर परिवार से पूछताछ की गई और दस्तावेज जुटाए गए।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Mar 16, 2026

Ajmer Ambala ATS Action Ali Akbar Arrest Terror Plot Probe Brother Says If Guilty Let Law Punish Him

अली अजगर-आरोपी का भाई (फोटो- पत्रिका)

अजमेर: अंबाला में एटीएस की कार्रवाई में अजमेर जिले के अली अकबर की गिरफ्तारी के बाद लौंगिया क्षेत्र में उसके घर वाले सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। रविवार तड़के पुलिस ने उसके घर पहुंचकर सवालों की बौछार कर दी।

अकबर की कारगुजारी से परिवार वाले सदमे में हैं और मोहल्ले वाले स्तब्ध। उसके बड़े भाई अली अजगर का कहना है कि अगर उसने गलत किया है तो कानून उसे सजा दे।

पुलिस और एजेंसियों की जांच तेज

अंबाला एटीएस की कार्रवाई के बाद गंज थाना पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। रविवार तड़के गंज थाना पुलिस ने अकबर के घर पहुंचकर दस्तावेजों की जानकारी जुटाकर उसके संभावित संपर्क के बारे में पूछताछ की।

प्रारंभिक जांच में उसका कुछ लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में होना सामने आया। सुरक्षा एजेंसी साजिश में अन्य लोगों की संलिप्तता और नेटवर्क के फैलाव की छानबीन कर रही है।

तीन साल से चला रहा ऑटो

अकबर के भाई अली अजगर ने बताया कि वह तीन साल से रेलवे स्टेशन पर ऑटो रिक्शा चलाता था। इससे पहले वह स्टेशन की पार्किंग में काम करता था। दिन में अक्सर सोता था और रात में ऑटो चलाता था।

लोन पर लिए ऑटो की तीन किस्तें बाउंस होने पर अजगर ने एक किस्त जमा करवा दी। जबकि बाकी दो किस्तें ईद के बाद जमा करवाने की योजना थी। उसका ऑटो भी नोखा के रजिस्ट्रेशन नंबर का है।

शामिल है तो सजा मिले…

अली अजगर का कहना है कि अकबर किसी गलत गतिविधि में शामिल है तो कानून जो भी सजा देगा, परिवार उसे स्वीकार करेगा। लेकिन किसी ने उसे पैसों का लालच देकर या माइंड वॉश कर फंसाया है तो उसे भी नहीं बख्शा जाए।

उसने कहा कि घटना ने पूरे परिवार को समाज के सामने कठघरे में खड़ा कर दिया है। वह मर जाता तो शायद इतना दर्द नहीं होता। उसके इस कृत्य ने देश के मुसलमानों पर भी अंगुली उठा दी है। इस घटना ने हमें शर्मिंदा कर दिया।

दरगाह से पिता को बुलाया

पत्रिका पड़ताल में आया कि रमजान के महीने में अली अकबर के पिता मोहम्मद रमजान ख्वाजा साहब की दरगाह में रहकर पांच वक्त की नामाज और खिदमत करते हैं। पुलिस ने उनको सूचना देकर पूछताछ के लिए दरगाह से गंज थाने बुलाया था।

इनका कहना है…

लौंगिया में रहने वाले अली अकबर के घर पर पूछताछ और पहचान संबंधित दस्तावेज लेकर अंबाला एटीएस को भेजा है। प्रकरण में सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।
-महावीर सिंह राठौड़, थानाप्रभारी गंज