पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात शख्स देर रात मंदिर में घुसा और शिव परिवार की 3-4 मूर्तियों को तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। नंदी की मूर्ति भी टूटने की स्थिति में मिली है, हालांकि वह अभी स्थल पर ही मौजूद है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह मंदिर में पहुंचने पर मूर्तियां टूटी हुई मिलीं।