
एसपी वंदिता राणा को कुर्सी समेत उठाकर ले जाती महिला पुलिस अधिकारी। फोटो: पत्रिका
अजमेर। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के तबादले पर रविवार शाम जिला पुलिस की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फूलमालाएं व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। विदाई समारोह के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों और डीजे के साथ जुलूस निकाला गया, जिसमें अधिकारी व जवान एसपी के वाहन को रस्से से खींचते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को इस अनोखे अंदाज में दी गई विदाई की खूब चर्चा हो रही है।
विदाई समारोह के दौरान एसपी वंदिता राणा ने कहा कि अजमेर में एसपी के रूप में कार्य करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि जिले में काम के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन पूरी पुलिस टीम के सहयोग से उनका सफलतापूर्वक सामना किया गया।
इससे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, खान मोहम्मद, पुलिस उप अधीक्षक लक्षमणराम, शिवम जोशी, शमशेर खां, थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह जाखड़, भीखाराम काला, अनिलदेव कल्ला, यातायात निरीक्षक नीतू राठौड़, श्रीनगर थानाप्रभारी पारूल यादव ने एसपी को बुके भेंट कर स्वागत किया। महिला पुलिस अधिकारियों ने भी विशेष अंदाज में एसपी वंदिता राणा को कुर्सी सहित उठाकर वाहन तक पहुंचाया।
विदाई जुलूस में डीजे और पुलिस बैंड ने राजस्थानी अंदाज में मधुर धुनें बजाईं। जुलूस के दौरान अम्बेडकर सर्कल और सिविल लाइंस थाने के सामने कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। बाद में यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई।
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। साल 2016 बैच के आईपीएस हर्षवर्धन अग्रवाल को 2016 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जनवरी 2019 में सहायक पुलिस अधीक्षक ब्यावर और फिर सहायक पुलिस अधीक्षक अजमेर दक्षिण लगाया गया। उन्होंने 20 जनवरी 2020 तक एएसपी अजमेर दक्षिण के पद पर सेवाएं दी।
Published on:
16 Mar 2026 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
