अजमेर

गरमाने लगी छात्र राजनीति : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर युवकों ने लाठी भाटों से किया हमला पढ़ें क्या है पूरा मामला

छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही छात्र राजनीति गरमाने लगी है।

2 min read
Jul 14, 2018
boys attack on former student union president and injured him
गरमाने लगी छात्र राजनीति : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर युवकों ने लाठी भाटों से किया हमला पढ़ें क्या है पूरा मामला

अजमेर. छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही छात्र राजनीति गरमाने लगी है। देर रात क्रिश्चियन गंज इलाके में महर्षि दयानन्द सरस्वी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर कुछ युवकों ने लाठी-सरिए से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र नेता को पहले जेएलएन अस्पताल फिर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात ऑपरेशन किया गया। इधर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

मेड़ता सिटी चावंडिय़ा निवासी व मदस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीनाराम धोलिया पर शुक्रवार रात लोहागल रोड जाजू आईटीआई के सामने स्थित रेस्टोरेंट के सामने कुछ युवकों ने लाठी-सरिए से हमला कर दिया। हमले में धोलिया के पैर में गंभीर चोट आई। उसे मित्र व परिजन पहले जेएलएन फिर हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात धोलिया के पैर की टूटी हड्डी का ऑपरेशन किया गया। धोलिया ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस को दी शिकायत में हमलावरों में जयमलसिंह टापवाड़ा, पंकज रूलानिया, चन्द्रपालसिंह चारण, हर्षवर्धन सिंह, सीताराम सहित अन्य पर हमले का आरोप लगाया। हमलावरों में शामिल जयमल सिंह टापरवाड़ा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धोलिया के खिलाफ एबीवीपी का प्रत्याशी था।


कार में आए हमलावर

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि हमलावर सफेद रंग की कार में आए। रेस्टोरेंट पर चाय पी रहे धोलिया को अकेला देखकर लाठी-सरिए से लैस होकर उतरे युवकों ने घेरकर अचानक हमला किया।

कैम्पस में हुआ था विवाद

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिन से विश्वविद्यालय में बाहरी व पूर्व छात्र नेता भी कैम्पस में दाखिल हो रहे हैं। अपने संगठन का वर्चस्व कायम करने को लेकर छात्रों में गुटबाजी लगातार गर्माती जा रही है। पिछले दो दिन से कैम्पस में छात्रों में विवाद व खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। पिछले कुछ दिन से पूर्व अध्यक्ष धोलिया प्रतिद्वंद्वी गुट के निशाने पर था। गुट के निशाने पर था। था। था।

Published on:
14 Jul 2018 07:58 pm