बीएसटीसी की सीटों में बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने 12 जिलों में बीएसटीसी संस्थान सहित सीटों में बढ़ोतरी की है। इनमें वे जिले शामिल हैं,
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2015, 5:32 AM IST
Feature image

अजमेर।राज्य सरकार ने 12 जिलों में
बीएसटीसी संस्थान सहित सीटों में बढ़ोतरी की है। इनमें वे जिले शामिल हैं, जहां
पांच से कम सरकारी अथवा निजी बीएसटीसी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान हैं। यहां नवीन
संस्थाओं अथवा मौजूदा संस्थानों की सीटों में बढ़ोतरी के लिए मंजूरी/अनापत्ति
प्रमाण देने का फैसला किया गया है।


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी
ने बताया कि राज्य में मौजूदा वक्त 284 सरकारी और निजी बीएसटीसी प्रशिक्षण
संस्थानों में 14 हजार 820 सीटें हैं। बीएसटीएसी के नवीन संस्थान और सीटों में
बढ़ोतरी से राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण की अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इससे उन 12 जिलों के अभ्यर्थियों को फायदा होगा, जिन्हें अपने जिलों में सीटें कम
होने के चलते दूसरे जिलों में जाकर दाखिले लेने पड़ते हैं। इनमें भीलवाड़ा, सवाई
माधोपुर, दौसा, जैसलमेर, पाली, सिरोही, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़,
डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिला शामिल है।

बढ़ेंगी शारीरिक प्रशिक्षण की
सीट

देवानी ने बताया कि सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में शारीरिक
शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स के लिए मान्यता बढ़ाने की स्वीकृति/अनापत्ति देने का फैसला
किया गया है। डीपीएड कोर्स के लिए वर्तमान में सिर्फ जोधुपर में राजकीय शारीरिक
शिक्षक महाविद्यालय है।


डीपीएड कोर्स के लिए नवीन निजी संस्थाओं को
मान्यता प्रदान करने की अनुमति प्रदान करने से शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण की सीटें
बढ़ेगी। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद को सूचित किया गया है।

Published on: