अजमेर

अस्पताल का पार्किंग ठेका करें निरस्त

विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Feb 2024, 12:11 AM IST
अस्पताल का पार्किंग ठेका करें निरस्त
अस्पताल का पार्किंग ठेका करें निरस्त

अजमेर. विभिन्न विभागों के मध्य कार्यों को बेहतर तरीके से सम्पादित करवाने के लिए साप्ताहिक समन्वय बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने कहा कि सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। समस्त विभाग निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए कार्य करें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले में समस्त अवैध नल कनेक्शन हटाए जाएं। इसके लिए 28 फरवरी तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इन कनेक्शन करने वालों पर जुर्माना आरोपित कर नियमित करने की कार्यवाही भी की जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के समस्त कार्य तेजी से करवाए जाएं। इस वर्ष तक के मिसिंग लिंक के समस्त कार्य वित्तीय वर्ष समाप्ति तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जेएलएन मेडिकल कॉलेज एवं महिला चिकित्सालय के सिविल कार्य के लिए प्रस्ताव के अनुसार तकमीना बनाया जाए। इसके अनुसार आवश्यक बजट मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी से उपलब्ध करवाने की कार्यवाही की जाएगी।
नए ठेके की निविदा प्रक्रिया की जाए

जेएलएन चिकित्सालय पार्किंग ठेकेदार का ठेका निरस्त कर तीन वर्ष के लिए डीबार करने के बाद नए ठेके की निविदा प्रक्रिया की जाए। राजकीय जनाना चिकित्सालय में चिकित्सकीय उपकरणों के लिए आवश्यक प्लेटफार्म सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए जाएंगे।
अस्पताल निरीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन करें अपलोड
उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संस्थानों की निरीक्षण रिपोर्ट के पश्चात पालना सम्बन्धी निरीक्षण की रिपोर्ट भी ऑनलाइन अपलोड करें। जिले में उपखण्ड स्तर पर गठित मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठकें नियमित रूप से करें। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के माध्यम से मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करेेंं।

Updated on:
20 Feb 2024, 12:11 AM IST
Published on: