अजमेर

बाहुबली नेता राजा भैया के पिता के पास मिले 12 लाख रुपए, नहीं दे सके कोई जवाब

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 20, 2018
Feature image

अजमेर.

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता को मंगलवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राशि के साथ पकड़ा गया। हाडी रानी बटालियन ने उनसे 12 लाख रुपए बरामद किए। तत्काल आयकर विभाग को सूचना दी गई।

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता ाजा भैया के पिता उदयवीर सिंह की मंगलवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी ली गई। हाड़ी रानी बटालियन के जवानों को सिंह के पास 12 लाख रुपए मिले। बटालियन के जवानों ने तत्काल उच्चाधिकारियों और हवाई अड्डा के अफसरों को सूचना दी। इस पर तुरन्त आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया।

पूछताछ जारी
राजा भैया के पिता उदयवीर सिंह से फिलहाल पूछताछ जारी है। कथित तौर पर उनका पुष्कर मेले में घोड़ों की खरीद-फरोख्त की बात सामने आई है। एयरपोर्ट अधिकारी, आयकर विभाग और स्थानीय पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है। 12 लाख रुपए को लेकर फिलहाल उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।

बेटा है बाहुबली नेता
उदयवीर सिंह के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया यूपी के बाहुबली नेता हैं। वे बसपा और समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। कथित तौर पर वे आलीशन महल, मगरमच्छ वाले तालाब और खेत-खलिहान के मालिक हैं। यूपी की राजनीति में राजा भैया का खासा दखल रहता है। वे विभिन्न मामलों में कई बार जेल भी जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती रही है।

Published on:
20 Nov 2018 06:38 pm