अजमेर

CBSE: दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक

बारहवीं के विद्यार्थी चाहें तो परफॉरमेंस सुधारने के लिए स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं।

2 min read
Jun 27, 2020
cbse exam 2020

अजमेर.

सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के नतीजे 15 जुलाई तक जारी होंगे। बोर्ड दसवीं का परिणाम कॉपियों के मूल्यांकन के अनुसार घोषित करेगा। जबकि बारहवीं के विद्यार्थियों को तीन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। हालांकि उन्हें परफॉरमेंस सुधारने के लिए परीक्षा देने का अवसर भी दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि बारहवीं के विद्यार्थी चाहें तो परफॉरमेंस सुधारने के लिए स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं।

सीबीएसई ने बारहवीं के 29 विषयों और केवल दिल्ली रीजन में दसवीं के कुछ विषयों के पेपर 1 से 15 जुलाई तक कराने का फैसला लिया था। कई परिजनों ने कोरोना संक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई। इसके आधार पर बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित करने फैसला लिया। बोर्ड ने परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। रद्द परीक्षओं के अंक तीन सबसे अच्छे नंबर वाले विषयों के आधार पर मिलेंगे। मालूम हो कि दसवहीं और बारहवीं में 30 लाख 96 हजार 771 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

कॉपियों के आधार पर मूल्यांकन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि दसवीं अथवा बारहवीं कक्षा के जिन विद्यार्थियों की विषयवार पेपर 19 मार्च से पहले खत्म हो चुकी हैं उनका परिणाम कॉपियों के मूल्यांकन के अनुरूप तैयार होगा।

वो जो आप जानना चाहते हैं.....

तीन से ज्यादा विषयों के विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था
जो विद्यार्थी तीन से ज्यादा विषयों की परीक्षाएं दे चुके हैं, उन्हें बकाया विषयों में पूर्व की तीन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

जिनके सिर्फ तीन पेपर उनका मूल्यांकन
ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने सिर्फ तीन विषयों की परीक्षाएं दी हैं, उन्हें बकाया दो विषयों में पूर्व की आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

एक या दो पेपर वालों का मूल्यांकन
दिल्ली रीजन में कई विद्यार्थियों ने सिर्फ एक या दो पेपर दिए हैं। इन्हें प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट और तीनन आंतरिक परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

Published on:
27 Jun 2020 07:28 am
Also Read
View All