अजमेर

CBSE RESULT 2018: स्टूडेंट्स को 4 बजे का इंतजार, दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं निगाहें

कुछ रीजन के नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद सभी रीजन का परिणाम जारी होगा।
2 min read
May 29, 2018
cbse result
cbse result

अजमेर

सीबीएसई का दसवीं का परिणाम मंगलवार शाम 4 बजे जारी हागा। बोर्ड का अजमेर रीजन का परिणाम तो तैयार है। कुछ रीजन के नतीजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद सभी रीजन का परिणाम कभी जारी होगा।

इस साल बोर्ड ने ही सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई हैं। इस बार दसवीं में 1 लाख 81 हजार 304 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मालूम हो कि वर्ष 2009-10 से 2016-17 तक सतत एवं समग्र मूल्यांकन के तहत स्कूल और बोर्ड आधारित परीक्षाएं कराई गई थी।

सप्लीमेंट्री एग्जाम जुलाई में
सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री और श्रेणी सुधार परीक्षा जुलाई में होगी। बोर्ड के परिणाम जारी हो चुके हैं। अब विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। इस बार दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं में अजमेर, नई दिल्ली, इलाहाबाद, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी और पंचकुला रीजन में करीब 28 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री और श्रेणी सुधार में शामिल किया जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होंगी।

9 हजार के सप्लीमेंट्री
बारहवीं में 9 हजार 678 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 3239 छात्राएं और 6439 छात्र हैं। दसवीं में भी कम नम्बर आने वाले विद्यार्थियों को श्रेणी सुधार योग्य माना जाएगा। मालूम हो कि बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन में होती हैं। दसवीं की विषयवार श्रेणी सुधार परीक्षा एक सप्ताह तक चलती हैं।

यह रहा था बारहवीं का परिणाम
सीबीएसई ने 26 मई को बारहवीं के नतीजे घोषित किए थे। लगातार ग्यारहवें साल बेटियां टॉप पर रही। अजमेर रीजन का कुल परिणाम 86.40 प्रतिशत (पिछले साल 84.20) रहा था। यह पिछले साल के मुकाबले 2.20 प्रतिशत ज्यादा रहा था. जबकि साल 2016 में यह 86.44 प्रतिशत था। रीजन में छात्राओं का परिणाम 90.30 प्रतिशत रहा। बीते साल (88.60) के मुकाबले छात्राओं के परिणाम में 1.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। छात्रों का नतीजा महज 83.70 प्रतिशत रहा। यह पिछले साल की तुलना में 1.60 प्रतिशत ज्यादा रहा।

अजमेर रीजन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और दादर नागर हवेली के स्कूल का परिणाम घोषित किया गया था। कला, वाणिज्य और विज्ञान वर्ग में 1 लाख 42 हजार 993 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें नियमित, स्वयंपाठी, अतिरिक्त विषय लेने वाले विद्यार्थी शामिल थे। इस बार 1 लाख 41 हजार 693 हजार ने परीक्षा दी। 1300 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे।

Published on:
29 May 2018 09:34 am