टीचर बनने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द आने वाला है परिणाम

टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के मतलब की है यह खबर
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Oct 2016, 8:24 PM IST
cbse exam
cbse exam

टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के मतलब की है यह खबर, सीबीएसई को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की ओएमआर और उत्तरकुंजी पर आपत्तियां मिल चुकी हैं। बोर्ड परिणाम तैयार करने में जुट गया है।

पिछले 18 सितम्बर को आयोजित सीटेट के लिए सीबीएसई ने 19 अक्टूबर तक ओएमआर और उत्तरकुंजी पर आपत्तियां मांगी थी। यह अवधि पूरी हो चुकी है। विशेषज्ञों की समिति अभ्यर्थियों से मिली आपत्तियों का निस्तारण करेगी। बोर्ड नवम्बर में परिणाम जारी करेगा।

Published on: