29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 22 जिलों में सरपंच-पंच के लिए कल होगा मतदान, 11799 बूथों पर बैलेट पेपर से पड़ेंगे वोट

Rajasthan Sarpanch Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। 11,799 मतदान केंद्रों पर 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 29 Oct 2026, 10:26 PM IST

Rajasthan Sarpanch Election

Rajasthan Sarpanch Election: कोटा में हुए मतदान के दौरान की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए 11,799 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 करोड़ 6 लाख से अधिक मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।

दूसरे चरण के चुनाव में सरपंच पदों के लिए 20 हजार से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं। वहीं, वार्ड पंच के पदों के लिए भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में हैं। कुछ ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। जोधपुर जिले में सबसे अधिक 11 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। शेष पंचायतों में शुक्रवार को मतदान के जरिए गांव की सरकार का फैसला होगा।

1.06 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिला और 47 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रदेश के 22 जिलों की 124 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हर मतदाता बूथ पर दो वोट करेगा।

ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान बैलेट पेपर से होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में देर रात तक कई गांवों में चुनाव परिणाम स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों में नए सरपंच और वार्ड पंचों के नाम तय हो जाएंगे।

दूसरे फेज में होने वाले सरपंच- वार्ड पंच चुनाव का पूरा गणित :

जिले का नामजिलावार ग्राम पंचायतेंजिलावार कुल वार्ड
अजमेर1391545
अलवर1851767
बांसवाड़ा1391215
बाड़मेर2061504
भीलवाड़ा1851709
बीकानेर1371155
दौसा1411223
डूंगरपुर2091755
जयपुर1121182
जालोर2202186
झालावाड़1421494
झुंझुनूं1671577
जोधपुर4423768
करौली89853
कोटा47505
कोटपूतली-बहरोड़1301280
नागौर1521496
पाली1461418
राजसमंद1471303
सीकर1922238
सिरोही1101116
उदयपुर1891515
कुल332633804

जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में बढ़ा मतदान

इससे पहले बुधवार को दूसरे चरण की 22 जिला परिषदों और 124 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। गुरुवार को जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इन चुनावों में 65.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वर्ष 2019 के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में 63.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सरपंच चुनाव के पहले चरण में 83 फीसदी हुआ मतदान

पंचायत चुनाव के पहले चरण में ग्राम पंचायतों के चुनाव के दौरान 83.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान का आंकड़ा करीब 64 प्रतिशत रहा था। दूसरे चरण में यह बढ़कर 65.15 प्रतिशत पहुंच गया। अब शुक्रवार को होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव पर गांवों की नजर रहेगी। मतदान के बाद शुरू होने वाली मतगणना से तय होगा कि किन प्रत्याशियों को ग्रामीणों का समर्थन मिला और किन गांवों में नई पंचायत का गठन होगा।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026