अजमेर

Chandra Grahan 2021: 580 साल बाद सबसे लम्बा चंद्रग्रहण 19 को

आंशिक चंद्रगहण होने से सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके बाद 8 नवम्बर 2022 को चंद्रग्रहण होगा।

less than 1 minute read
Nov 18, 2021
eclipse
eclipse

अजमेर. साल 2021 का दूसरा चंद्रग्रहण शुक्रवार यानि कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को होगा। करीब 580 साल आंशिक चंद्रग्रहण की अवधि सबसे लम्बी होगी। यह अमरीका, पूर्वी एशिया पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया,अंटार्कटिका सहित प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में असम और अरुणाचल प्रदेश में ही आंशिक दिखेगा।

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह करीब 12.48 बजे प्रारंभ होगा। यह शाम 4.17 बजे खत्म होगा। देश में असम और अरुणाचल प्रदेश में ही आंशिक दिखेगा।

आंशिक चंद्रगहण

हालांकि कई जगह बादल छाने और बरसात के असर से चंद्र ग्रहण दिखने की संभावना कम जताई जा रही है। इससे पहले 26 मई को पूर्णचंद्र ग्रहण हुआ था। आंशिक चंद्रगहण होने से सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसके बाद 8 नवम्बर 2022 को चंद्रग्रहण होगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर दान-पुण्य

शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा दान-पुण्य के लिहाज से श्रेष्ठ है। इस दिन अमृतसिद्धि, शिव और सौम्य योग रहेंगे। गृह नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण स्नान, ध्यान और दान श्रेष्ठतम रहेंगे।

Published on:
18 Nov 2021 05:44 pm