अजमेर

राजस्थान में यहां पकड़ी गई 30 लाख की चरस, होली पर आने वाले विदेशियों को सप्लाई की जानी थी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Feb 24, 2019
charas caught in pushkar
charas caught in pushkar

पुष्कर/ अजमेर। पुष्कर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार देर रात्रि को पुष्कर में मादक पदार्थ बेचने वाले एक तस्कर को एक किलो 330 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। यह तस्कर जमनी कुंड रोड पर देर रात्रि को चरस को ठिकाने लगाने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। जिसकी सूचना लगते ही पुष्कर पुलिस ने तस्कर को जाल बिछा कर तस्कर को चरक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। जैसे से ही आरोपी को पकड़ कर थाने लाई, पुलिस ने गहनता से तस्कर से पूछताछ की।

प्राथमिक पूछताछ में तस्कर ने खेप हिमाचल प्रदेश से लाना बताया है। अंतर राष्ट्रीय बाजार में 1 किलो 330 ग्राम चरस की कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। तस्कर पुष्कर के देवनगर रोड का रहने वाला स्वर्गीय लाभचंद पुत्र नारायण उर्फ कालू टेलर है।


गौरतलब है कि ये चरस पुष्कर में होने वाली कपड़ा फाड़ होली फेस्टिवल में सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों के आगमन से पूर्व डेरे जमा रहे विदेशी पर्यटकों को परोसी जानी थी, लेकिन पुष्कर पुलिस ने इस तस्कर को होली फेस्टिवल के पहले पकड़कर तस्कर व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया।

Published on:
24 Feb 2019 03:52 pm