ग्लैमर की इस दुनिया में आज हर कोई खुद को अप टू डेट रखकर डिफरेंट लुक देता नजर आ रहा है।
सोनम राणावत/अजमेर. ग्लैमर की इस दुनिया में आज हर कोई खुद को अप टू डेट रखकर डिफरेंट लुक देता नजर आ रहा है। लेकिन फैशन का यह जलवा खासतौर पर गल्र्स को काफी हद तक अपनी ओर अट्रेक्ट कर रहा है। ऐसे में गल्र्स अपनी स्मार्टनेस को बढ़ाने के लिए वैसे तो हर दिन कुछ न कुछ नया करती है, लेकिन इन दिनों सिटी गल्र्स बॉल्ीावुड एक्ट्रसेस को देख कर स्टाइलिश हेयर स्टाइल बनाकर खुद को आकर्षक व ट्रेंडी लुक दे रही हैं। इतना ही नहीं गल्र्स पर हेयर कलरिंग, हाइलाइटनिंग व स्टाइलिश हेयर कट करवाकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।
इंटरनेट पर सर्र्फिंग
कॉलेज स्टूडेंट से लेकर ऑफिस गॉइन्ग तक हर कोई खुद को खूबसूरत लुक देने के लिए इंटरनेट पर सर्फिंग करती नजर आ रही है। शहर की गल्र्स ने सोशल साइट्स, यूट्यूब इत्यादि को फॉलो कर, कई तरह के हेयर स्टाइल बनाकर खुद को अप-टू-डेट रखती नजर आ रही हैं।
बन हेयर स्टाइल का फैशन
समय के साथ ही गल्र्स का स्टाइल भी दिनोदिन बदलता जा रहा है। पहले जहां गल्र्स बाल खुले रखना व पॉनी टेल बनाना पसन्द करती थी लेकिन अब गल्र्स बन हेयर स्टाइल बनाती नजर आ रही है। इस हेयर स्टाइल से न केवल खुद को खूबसूरत दिखा रही है बल्कि बालों को हैल्दी रखने के साथ ही हर तरह के आउटफिट पर बन हेयर स्टाइल बनाती नजर आ रही हैं।
कई तरह की हेयर एसेसरीज
गल्र्स अपने बालों को आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह की हेयर एसेसरीज जैसे टिकटेक हेयर पिन, क्रॉस हेयर पिन, आर्टिफिशियल जूड़ा, चोटी, हेयरबैंड्स, फ्लोरल प्रिन्ट हैडबैंड, हेयर ज्वैलरी, ईमोजी रबरबैंड्स, डेनिम हेयर पिन, क्लेचर, बनाना क्लिप इत्यादि कई हेयर एसेसरीज बाजार में उपलब्ध है।
कलरिंग, हाइलाइटनिंग व स्ट्रेटनिंग
गल्र्स में इन दिनों स्टाइलिश हेयर कलरिंग, हाइलाइटनिंग व परमानेंट स्ट्रेटनिंग का ट्रेंड अधिक देेखने को मिल रहा है। इसके तहत गल्र्स अपने नैचुरल बालों के रंग को बदलने के लिए ब्राउन, बरगैंडी, गोल्डन जैसे कई कलर बालों में करवाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही युवतियां हाइलाइटनिंग करवाने में भी दिलचस्पी दिखा रही है। अपने घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने के लिए गल्र्स परमानेंट स्ट्रेटनिंग व रिबॉन्डिंग करवाना भी पसन्द कर रही हंै।
'समय के साथ बदलना जरूरी
वैशाली नगर में रहने वाली पच्चीस वर्षीय सैयद रूबीना ने बताया कि सुन्दर हर कोई दिखना चाहता है । अपनी खूबसूरती को बनाए रखने व समय के साथ खुद को परफेक्शन देने के लिए थोड़ा बहुत बदलाव जरूरी है।
'चेहरे की खूबसूरती हेयर स्टाइल से
पुष्कर निवासी विजया ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती हमारे बालों पर ही निर्भर करती है। अच्छी हेयर स्टाइल से न केवल हमारे बल्कि फैस पर भी रौनक व आत्मविश्वास बढ़ जाता है।