जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नागपुर से पर्यटक परिवार पुष्कर घूमने आया था। परिवार के सदस्यों ने सावित्री मंदिर रोड से रेतीले धोरों में घूमने के लिए ऊंट सफारी बुक की थी। पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अस्थायी हेलीपैड के समीप एक तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरा। वाहन चालक ने अचानक तेज हॉर्न बजा दिया। हॉर्न की तेज आवाज से ऊंट घबरा गया और बिदकने लगा। ऊंट के अचानक बेकाबू होने से सफारी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।