अजमेर

Cold Ajmer: निकली धूप, शीतलहर ने छुड़ाई धूजणी

लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिख रहे हैं।
1 minute read
• •
Updated: 30 Dec 2021, 10:17 AM IST
ajmer
ajmer

अजमेर. शीतलहर ने अजमेर को कंपकंपा दिया है। गुरुवार को गुनगुनी धूप नसीब हुई। लेकिन बर्फीली हवाआों और गलन से चैन नहीं मिल रहा है।

सुबह से ओस के चलते घरों-सड़कों और पेड़-पौधों पर बरसात सा एहसास हुआ। सर्द हवाओं ने ठिठुराए रखा। नलों में पानी बर्फीला महसूस हुआ। कड़ाके की ठंड में हीटर और अलाव लोगों का सहारा बने हुए हैं। शहर में जयपुर रोड, वैशाली नगर स्टेशन रोड, बजरंगगढ़ चौराहा, कचहरीर रोड, मदार गेट और अन्य जगह लोग सूखी पत्तियों और लकडिय़ों से अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिख रहे हैं। रात के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

जब बारिश सी बरसी ओस
इस साल 8 और 9 जनवरी को अजमेर हिल स्टेशन सा नजर आया था। ओस बारिश की फुहारों जैसी बरसीं थीं। शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड ने कंपकंपा था। अब दिसंबर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कायम है। इसके चलते कहीं ओलावृष्टि तो कहीं बारिश का दौर चल रहा है।

read more: ड्रॉप बॉक्स में डालेंगे सुझाव पर्ची, तुरन्त होगा समाधान

रक्तिम तिवारी/अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग अब विजिटर फे्रंडली कार्यालय बनने जा रहा है। भर्तियों, परीक्षा, साक्षात्कार और अन्य कामकाज से आने वाले अभ्यर्थी-आगुंतक समस्याएं बताने के अलावा उपयोगी सुझाव दे सकेंगे। इसके लिए मेनगेट अथवा स्वागत कक्ष पर सजेशन स्लिप और ड्रॉप बॉक्स लगाया जाएगा। खुद अध्यक्ष और अधिकारी पर्चियों की नियमित समीक्षा कर उनका समाधान करेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग मेें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा, कॉलेज-स्कूल लेक्चर, हैडमास्टर, वन, कृषि, सब इंस्पेक्टर सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं, साक्षात्कार, दस्तावेज जांच और अन्य कार्यों से पूरे प्रदेश से अभ्यर्थी और आगंतुक आते हैं। सबकी मंशा त्वरित कामकाज और तत्काल समाधान की होती है। इसको ध्यान में रखते हुए राजस्थान पत्रिका की पहल पर आयोग ने नवाचार शुरू करने का फैसला किया है।

Published on: