
अजमेर. बादल और घना कोहरा छंटते ही पौष में सर्दी की रंगत तीखी बनी हुई है। बुधवार को सुबह से शाम तक शीतलहर ने ठिठुराया। जमीन पर ओस और मौसम में जबरदस्त गलन नजर आई। ठंड ने लोगों को सिहराए रखा। अलबत्ता दोपहर में तीखी धूप ने कचोटा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
कड़ाके की सर्दी ने सुबह से ही कंपकंपाए रखा। सुबह आसमान में धुंध और पेड़-पौधों-वाहनों पर गहरी ओस दिखाई दी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। सूरज निकलने के बाद भी ठंडक कायम रही। दोपहर तक धूप में तीखापन बढ़ गया। मगर गलन ने चैन नहीं लेने दिया। शाम तक कमोबेश लोग कभी धूप तो कभी छांव में बैठे रहे। शाम सर्दी की रंगत फिर बढ़ गई। रात के तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।
10 जनवरी सबसे ठंडा दिन
ग्लोबल वार्मिंग के चलते अजमेर में भी मौसम के हालात बदल रहे हैं। अब शहर कड़ाके की ठंड से कंपकंपाने लगा है। 6.1 डिग्री के साथ 10 जनवरी साल का सबसे ठंडा दिन रहा था। जबकि साल 2017 में 13 जनवरी अजमेर का सबसे सर्द दिन रहा था। इस दिन पारा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 3.0 डिग्री पर पहुंच गया था।
read more: हैंडबॉल में डीएवी, खो-खो में नारायणी देवी विजेता
अजमेर. सोफिया कॉलेज में अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष और खो-खो महिला प्रतियोगिता हई। हैंड्बॉल पुरुष में दयानंद कॉलेज और खो खो महिला में नारायणीदेवी कॉलेज विजयी रही।आयोजक सचिव शाहिना शेरानी ने बताया कि हैंडबॉल के फाइनल मैच में दयानंद कॉलेज ने संजीवनी कॉलेज बिजयनगर को 38-32 से पराजित किया। इसी तरह खो-खो प्रतियोगिता में नारायणी देवी शारीरिक शिक्षा कॉलेज ने डीएवी कॉलेज को पराजित कर 13 साल बाद खिताब जीता। प्राचार्य डॉ. सिस्टर पर्ल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।