अजमेर

Coldness: सुबह कोहरे की चादर, कंपकंपाया सर्दी ने

हवा के बर्फीले तेवर नश्तर चुभाते रहे। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस जबरदस्त ओस छाई रही।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2022, 8:00 AM IST
cold and fog in ajmer
cold and fog in ajmer

अजमेर. पौष की सर्दी जबरदस्त धुजा रही है। मंगलवार सुबह कोहरा छाया रहा। बर्फीली हवाओं, ठिठुरन और गलन ने जमकर धुजाया। अधिकतम तापमान नीचे लुढ़कता हुआ 15.8 डिग्री रहा। इसमें 4.7 डिग्री की गिरावट हो गई है।

कोहरे के का्रण जमीन और आसमान एक होते नजर आए। हवा के बर्फीले तेवर नश्तर चुभाते रहे। वाहनों, पेड़-पौधों और जमीन पर ओस जबरदस्त ओस छाई रही। ओस की बूंदें कोहरे संग बरसात जैसी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे में नहीं दिखे वाहन
कोहरे से दृश्यता घटकर 70 मीटर से भी कम हो गई। जयपुर रोड, वैशाली नगर, शास्त्री नगर, कायड़ रोड, गुलाबबाड़ी, आदर्शनगर, केसरगंज और अन्य इलाकों में रोड पर वाहन भी दिखाई नहीं दिए। चौपहिया, दोपहिया वाहनों की लाइटें जली दिखी। रेल लाइनों के निकट लगे सिग्नल भी कोहरे में टिमटिमाते से दिखे।

READ MORE: नहीं होगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का विखंडन-कल्ला

अजमेर. शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का अंशमात्र भी विखंड नहीं होगा। यहां से कोई भी स्टाफ कहीं नहीं भेजा जाएगा। पाठयक्रम और शिक्षा समन्वयन केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है। यह बात उन्होंने राजस्थान पत्रिका से अजमेर मेें विशेष बातचीत में कही।

डॉ. कल्ला ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विखंडन जैसे प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अजमेर से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहचान है। इसके महत्व को कमतर नहीं किया जाएगा। सरकार का बोर्ड के विखंडन का कोई इरादा या प्रस्ताव नहीं है।

केवल समन्वयन केंद्र
संभागीय मुख्यालयों पर बोर्ड कार्यालय खोलने की बातों को निराधार बताते हुए कहा कि कल्ला नेे कहा कि पाठ्यक्रम और शैक्षिक समन्वयन के लिए केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। ना बोर्ड का कोई स्टाफ यहां से जाएगा ना कोई इसकी आवश्यकता है।

Published on: