अजमेर

दरगाह क्षेत्र में सालों से रह रहे रोहिंग्यों के खिलाफ कलक्टर ने दिए ये सक्त आदेश ,पढ़ें पूरी खबर

दरगाह क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर बतौर भारतीय नागरिक बनकर रह रहे रोहिग्या शरणार्थी के फर्जी दस्तावेज को निरस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2017, 9:05 PM IST
rohingya crisis

अजमेर . दरगाह क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाकर बतौर भारतीय नागरिक बनकर रह रहे रोहिग्या शरणार्थी के फर्जी दस्तावेज को निरस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। जिला कलक्टर गौरव गोयल ने आयकर अधिकारी, जिला रसद अधिकारी समेत आधा दर्जन विभाग को पत्र लिखकर तलब किया है। उन्होंने रोहिग्या शरणार्थी से जुड़े दस्तावेज निरस्त करने और उन्हें किन परिस्थितियों में बनाया उसका स्पष्टिकरण मांगा है।

जानकारी अनुसार रोहिग्या शरणार्थी म्यामार(वर्मा) हाल लाखन कोटड़ी नूरानी मस्जिद चिरागी मोहल्ला सूरतराम का चौक निवासी अमान उल्लाह पुत्र अब्दुल शकूर को दरगाह थाना पुलिस ने को पकड़ा था। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि अमान ने अजमेर में रहते हुए आयकर विभाग से पैन कार्ड, रसद विभाग से राशन कार्ड, सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से आधार कार्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकलांगता प्रमाण पत्र और रसद विभाग के राशन कार्ड के दम पर इंडेन कम्पनी का गैस कनेक्शन लेने में कामयाब रहा।

आरोपित ने मिलीभगत से तमाम दस्तावेज बनवा भारतीय नागरिक को मिलने वाली सुविधाएं भोग रहे थे। कलक्टर ने तमाम विभागों को पत्र लिखकर पेन कार्ड, आधार कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, इंडेन कम्पनी का गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन और बैंक खाता खोलने पर स्पष्टीकरण मांगा है।

राजनेता-कार्मिकों की मदद से बने दस्तावेज
दरगाह थानाप्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के मार्फत कलक्टर गौरव गोयल को पत्र लिखकर फर्जी दस्तावेजों को तुरन्त निरस्त करने और उसने से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि रोहिग्या मुस्लमान अमान उल्लाह ने स्थानीय राजनेता और कार्मिकों की मदद से तमाम दस्तावेज बनाए गए जो एक भारतीय नागरिक को प्राप्त है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है।

यह है मामला

पुलिस ने 10 नवम्बर को रोहिग्या मुस्लिम शरणार्थी अमान उल्लाह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अमान उल्लाह से फर्जी दस्तावेजों से बने दस्तावेज बरामद किए। फिर 11 नवम्बर को दूसरे रोहिग्या मुस्लिम शरणार्थी अंदर कोट हुसैन कॉलोनी में वर्मा म्यामार हाल अंदर कोट नूर कॉलोनी ढाई का झोपड़ा निवासी वली अहमद (58) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों से आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए। पड़ताल में सामने आया कि 2009 में म्यामार (वर्मा) से बांग्लादेश, फिर कोलकाता के रास्ते भारत में दाखिल हुए। जहां से जम्मू कश्मीर चले गए

Published on: