अजमेर

Colourfull sky: आकाश यूं नजर आएगा सतरंगी, करोड़ों की होगी आतिशबाजी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 01, 2018
crackers ready for diwali
crackers ready for diwali

अजमेर/ब्यावर/किशनगढ़

दीपावली त्योहार पर जिले में जमकर आतिशबाजी होगी। अजमेर सहित ब्यावर, किशनगढ़ और अन्य स्थानों पर पटाखा कारोबार सज चुका है। इस बार रीब 500 सौ ज्यादा दुकानदारों ने लाइसेंस के लिए एडीएम और उपखंड अधिकारी के पास आवेदन किए हैं। खई आवेदनों को एडीएम और उपखंड अधिकारी की ओर से एसपी और विभिन्न थाना पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।

अजमेर में मदार गेट, नया बाजार, पुरानी मंडी, वैशाली नगर, पंचशील, शास्त्री नगर, जयपुर रोड, नसीराबाद रोड, प्रकाश रोड नगरा, धौलाभाटा, ब्यावर शहर के अजमेरी गेट बाहर, बैंक कॉलोनी, चांग गेट बाहर के इलाकों में पटाखों की दुकान लगाई गई है। इसी तरह किशनगढ़ में बाजार सहित बाहरी इलाकों में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।

ब्यावर में चांगगेट से तेजा चौक व लोहारान चौपड़ से सनातन स्कूल तक व्यापारियों को पटाखों की दुकान लगाने के लाइसेंस नहीं मिलेंगे। उपखण्ड प्रशासन कुछ वर्षों से यहां पटाखों की दुकान के लिए लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है।

अलबत्ता अजमेर में एडीएम सिटी, ब्यावर, किशनगढ़, केकड़ी, मसूदा, नसीराबाद में उपखंड अधिकारियों को पांच सौ से ज्यादा लाइसेंस मिले हैं। जिसके चलते व्यापारी अन्य बाजारों में पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। प्रशासन इस वर्ष शहर में पटाखों की दुकान लगाने को लेकर सतर्क है। चुनावी साल होने से प्रशासन ज्यादा सख्ती बरत रहा है।

आगामी दिनों में आकस्मिक जांच भी की जाएगी। दीपावली से चार दिन पहले व तीन दिन बाद के लिए कुल सात दिन का लाइसेंस जारी किया जाता है। प्रमुख शहरों में करीब 20 से 25 दुकानें ऐसी संचालित हैं, जिनके पास स्थाई लाइसेंस हैं। वहां पर पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है।

Published on:
01 Nov 2018 08:53 am