अजमेर

आत्महत्या : पांच दिन से परिजन ढूंढते रहे, उसका शव विद्युत तारों पर झूलता मिला

घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था युवक,देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजन ने की तलाश, पड़ोसी खेत मालिक ने पांचवें दिन शव को तारों पर झूलते देखा

2 min read
Sep 26, 2020
(फाइल फोटो )

अजमेर/चूरू. वह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इन दिनों कृषि कार्य जारी है। देर रात तक घर पर नहीं आया तो परिजन ने सोचा सुबह तक आ जाएगा,लेकिन पांच दिन तक युवक नहीं आया तो परिजन तलाश करते रहे। आखिर उसका शव विद्युत तारों पर झुलसी अवस्था में मिला।

चूरू जिले के रतनगढ़ उपखंड क्षेत्र में सालासर मार्ग स्थित देराजसर गांव समीप सरकना शक्ति मंदिर के पीछे देराजसर निवासी परमेश्वरलाल जाट (35) का शव मिला। उसने सरकना शक्ति मन्दिर के पीछे 11 हजार केवी की विद्युत लाइन से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक पहले बिजली के पोल पर चढ़ा। बाद में विद्युत तारों पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पड़ोस के खेत मालिक ने शव देखकर रतनगढ़ पुलिस को सूचना दी।

परिजन ने बताया कि परमेश्वर परिवार से अलग रहता है। उसकी पत्नी करीब एक माह से पीहर गई हुई है। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

विवाहिता की हौद में गिरने से मौत

चूरू जिले के गांव रोड़ू में एक विवाहिता की पानी के हौद मे गिरने से मौत हो गई। एचसी पुरखाराम ने बताया कि रोड़ू ग्राम निवासी बबिता पत्नी लादूराम मेघवाल (28) शुक्रवार दोपहर मे कृषि कार्य करते समय गौचर भूमि मे बने सार्वजनिक पानी के टांके से पानी भरने के लिए गई थी। टांके मे गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को पानी के टांके से निकलवाकर लाडनूं राजकीय चिकित्सालय लेकर आई,जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया।

युवती के अपहरण का आरोप

चूरू जिले के ग्रामीण क्षेत्र में युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ है। युवती की मां ने बताया कि 11 सितम्बर को उसकी बेटी घर पर नहीं मिलने से गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक उसे बहला फुसला कर अपहरण करके ले गया। युवती घर से 50 हजार नकद व सोने के अभाषूण युवक के कहने से साथ ले गई है।

Published on:
26 Sept 2020 12:31 am
Also Read
View All