अजमेर

संविदा नर्सेजकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

स्वास्थ्य मंत्री के नाम पीएमओ सौंपा ज्ञापन एनएचएम नर्सेज संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर एनएचएम- 2016 के संविदा नर्सेजकर्मियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांग पूरी नहीं होने पर 1 जून से अनिचित् कालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2021, 12:47 AM IST
संविदा नर्सेजकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
संविदा नर्सेजकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

धौलपुर. एनएचएम नर्सेज संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर एनएचएम- 2016 के संविदा नर्सेजकर्मियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को चौथे दिन भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांग पूरी नहीं होने पर 1 जून से अनिचित् कालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

इस दौरान संविदा नर्सेज कर्मियों ने पीएमओ ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के नाम पीएमओ को ज्ञापन सौंपा।
एनएचएम नर्सेज संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना में संविदा नर्सेज भी अपनी जान की परवाह किए बिना स्थाई नर्सेज के साथ फ्रंट लाइन में रहकर कार्य कर रहे है।

उपाध्यक्ष नीरज मीना ने बताया कि संविदा नर्सेज लंबे समय से अपने सम्मान जनक वेतन की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नही दे रहीं है। संविदा नर्सेज के जिला महामंत्री दिलीप लवानिया ने बताया की वर्तमान मे उन्हें 6952 रुपए मानदेय मिल रहा है, जो बहुत कम है, जबकि संविदा नर्सेजकर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उनकी ओर से वेतन मान 26500 रुपए करने, बीडी कल्ला कमेटी में शामिल कर सीधे नियमित करने आदि मांगें की गई है। इस दौरान प्रीति राजपूत, हेमंत कुमार, नीरज मीना, मनोज मीना, राधा महौर, आकांक्षा सविता, रेखा राजपूत उपस्थित थे।

Published on: