अजमेर

#CORONAEFFECT: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा,फ्लाइट कैंसिल

हवाई यात्रा में भी दिखा लॉकडाउन का असर
less than 1 minute read
Mar 23, 2020
#CORONAEFFECT: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा,फ्लाइट कैंसिल
#CORONAEFFECT: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा,फ्लाइट कैंसिल


अजमेर /किशनगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोरोना वायरस से बचने के लिए रविवार को किया गया जनता का कफ्र्यू का आव्हान अजमेर जिले में पूर्णता सफल रहा । अजमेर सहित जिले में पूरी तरह लॉक डाउन (lock down ) रहा। लोग सुबह से ही अपने घरों से नहीं निकले। किशनगढ़ एयरपोर्ट के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी कफ्र्यू जैसी स्थिति रही। वहीं दिल्ली फ्लाइट में केवल 8 यात्रियों ने सफर किया। सोमवार को भी किशनगढ़ से अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइट कैंसिल हो गई । डायरेक्टर अशोक कपूर ने यात्री भार में कमी के कारण फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी

Read More: Drinking water crisis : एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ पानी कारोना
जानकारी के अनुसार किशनगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से किशनगढ़ आने वाली दोनों ही फ्लाइटों में रविवार को भी मात्र चार चार यात्रियों ने ही हवाई यात्रा की जबकि कई यात्रियों ने ऐन वक्त पर टिकट कैंसिल करवा लिए। वही हैदराबाद किशनगढ़ और किशनगढ़ हैदराबाद की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या औसतन कम ही रही दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में केवल 4 यात्री ही आए और किशनगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में भी केवल चार ही यात्रियों ने हवाई यात्रा की

Published on:
23 Mar 2020 05:04 pm