
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 में संशोधन का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी 28 अगस्त से 6 सितंबर तक नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अलावा अन्य सभी संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित शर्तों के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र में संशोधन का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन अभ्यर्थियों के लिए सुविधा मात्र है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए शुल्क जमा कराना होगा। ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संशोधन कर सकेंगे।
परीक्षा में प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर भरना होगा पांचवां विकल्प
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के पेपर में पांचवां विकल्प भी होगा। किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देने पर अभ्यर्थी को पांचवां विकल्प चुनना होगा। 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों के विकल्प चयन नहीं करने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा।
आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आगामी आरएएस 2023 सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं से ही इसकी शुरुआत होगी। प्रत्येक पेपर में प्रश्न के 5 विकल्प होंगे। अभ्यर्थी को सही उत्तर पर पांचों में से केवल एक गोले को ओएमआर शीट पर नीले बॉल प्वाइंट पेन से गहरा करना होग। प्रत्येक प्रश्न के किसी एक विकल्प को भरना अनिवार्य होगा। किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने पर प्रति प्रश्न 1/3 अंक काटे जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में एक भी विकल्प का चयन नहीं करने पर परीक्षा के अयोग्य ठहराया जाएगा।