अजमेर

कर्फ्यू में ढील, कतार में मिली सब्जी-राशन

कर्फ्यूग्रस्त इलाकों के लोगों ने खरीदी जरूरत की वस्तुएं
less than 1 minute read
Apr 01, 2020
कर्फ्यू में ढील, कतार में मिली सब्जी-राशन
कर्फ्यू में ढील, कतार में मिली सब्जी-राशन

अजमेर. शहर के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में प्रशासन ने मंगलवार सुबह थोड़ी ढील दी। लोगों को घर से बाहर आकर टेम्पो, रिक्शा से दूध, सब्जी और किराने का सामान लेने की इजाजत दी गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती से पालना कराई गई।
रसद विभाग के मुताबिक पुलिस ने कुछ किराना दुकानों को खोलने की इजाजत दी। खाद्य विभाग की टीम ने गलियों में लोगों को 1-1 मीटर की दूरी पर खड़ाकर सब्जी व किराने का सामान वितरण किया। हालांकि सुबह 10 बजे बाद फिर से क्लॉक टावर, दरगाह, कोतवाली और गंज थाने के कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती कर दी। यहां लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती से पालना कराई गई।

प्रभारी नियुक्त

रसद विभाग ने मंगलवार को कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में दूध, सब्जी व राशन सामग्री पहुंचाने के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए। टीम प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे जिला रसद अधिकारी को वितरण की सूचना देगी।

Published on:
01 Apr 2020 06:00 am