अजमेर

Cyber crime: जांच रिपोर्ट का निदेशालय को इंतजार, फिर होगा एक्शन

डिलीट कर दिए थे शिक्षकों के वीडियो लेक्चर।

2 min read
Aug 31, 2020
online class vedio

अजमेर.

शिक्षकों के वीडियो लेक्चर डिलीट करने के मामले में कॉलेज शिक्षा निदेशालय को राजकीय कन्या महाविद्यालय से कोई पत्र नहीं मिला है। निदेशालय को जांच रिपोर्ट और कॉलेज के अधिकृत पत्र का इंतजार है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय कन्या महाविद्यालय के शिक्षक पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। यहां हाल में शिक्षकों के सौ से ज्यादा वीडियो लेक्चर किसी व्यक्ति ने डिलीट कर दिए। जबकि इन्हें ई-बैंक की तरह चैनल पर अपलोड किया गया था।

निदेशालय को मौखिक सूचना !
वीडियो लेक्चर डिलीट होने का मामला गंभीर होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने निदेशालय को मौखिक सूचना दी। नियमानुसार तत्काल निदेशालय को फैक्स या वॉट्सएप, ई-मेल पर अधिकारिक पत्र भेजा जाना चाहिए। जो नहीं किया गया।

जांच रिपोर्ट का इंतजार
कॉलेज स्टाफ कौंसिल की बैठक में मामले की जांच कराने और तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने का फैसला हुआ है। तीन दिन छुट्टी के चलते अधिकृत जांच सोमवार से शुरू होगी। कॉलेज की जांच रिपोर्ट का निदेशालय को भी इंतजार है। इसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

तत्काल करानी चाहिए एफआईआर
जानकारों की मानें तो इंटरनेट पर किए गए किसी भी कार्य की हिस्ट्री रिकॉर्ड रहती है। साइबर एक्स्पर्ट इसे जांच कर ट्रेस कर सकते हैं। किसी भी चैनल से वीडियो लेक्चर डिलीट करना साइबर क्राइम श्रेणी में आता है। कॉलेज को तत्काल एफआईआर दर्ज करानी चाहिए।


कॉलेज ने मामले की सिर्फ मौखिक सूचना दी थी। कोई अधिकारिक पत्र नहीं भेजा है। जांच रिपोर्ट और कॉलेज से पत्र आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
डॉ. दीपक मेहरा, संयुक्त निदेशक, कॉलेज शिक्षा निदेशालय
निदेशालय को पत्र भेजने के अलावा जांच कराएंगे। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
चेतन प्रकाश, प्राचार्य कन्या महाविद्यालय


थर्ड ईयर की परीक्षाओं पर होगा कुछ देर में फैसला

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय वर्ष के 60 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करानी होंगी। इसका फैसला सोमवार को होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में होगा।

Published on:
31 Aug 2020 07:12 am
Also Read
View All