अजमेर

Cyber crime: डिलीट कर दिए वीडियो लेक्चर, शिक्षकों के उड़े होश

कन्या महाविद्यालय का मामला। अब जांच में जुटा है कॉलेज प्रशासन।

2 min read
Aug 30, 2020
online class vedio

अजमेर.

कोरोना संक्रमण के चलते सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है। लेकिन तकनीकी दौर में कारगुजारियां करने वाले भी पीछे नहीं हैं। ऐसा मामला राजकीय कन्या महाविद्यालय में उजागर हुआ है। यहां किसी व्यक्ति ने कई शिक्षकों के वीडियो लेक्चर डिलीट कर दिए। मामला उजागर होने पर कॉलेज जांच में जुटा है।

उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण और कॉलेज बंद होने से ऑनलाइन शिक्षण शुरू किया है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब ना हो। सभी कॉलेज के शिक्षक पिछले दो महीने से पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय भी इसमें शामिल हैं। यहां एक हजार से ज्यादा लेक्चर बनाकर अपलोड किए गए।

लेक्चर किए डिलीट
शिक्षकों के सौ से ज्यादा किसी व्यक्ति ने डिलीट कर दिए। जबकि इन्हें ई-बैंक की तरह चैनल पर अपलोड किया गया था। अन्य कॉलेज की तरह यहां भी ई-लेक्चर, वीडियो और ऑनलाइन शिक्षण के संचालन के लिए समिति बनाई हुई है।

जानबूझकर हटाए या कुछ और.....
तकनीकी विशेषज्ञों की अनुसार यू-ट्यूब अनलिमिटेड अपलोड की सुविधा देता है। इसमें स्वत: वीडियो हटाना आसान नहीं है। कॉलेज स्टाफ या बाहरी व्यक्ति ने इन्हें जानबूझकर या किसी को फायदा पहुंचाने के लिए हटाया है। कॉलेज स्तर से निदेशालय को भी सूचना दी गई है।

बुलाई कौंसिल की बैठक
लेक्चर वीडियो डिलीट होने की जानकारी से कॉलेज में खलबली मच गई। तत्काल स्टाफ कौंसिल की बैठक बुलाई गई। इसमें अंदरूनी स्तर पर जांच कराने और तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने का फैसला हुआ।

अभी प्रकरण की जांच जारी है। रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ बता पाएंगे।
डॉ. चेतन प्रकाश, प्राचार्य राजकीय कन्या महाविद्यालय

अजमेर में होगी प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) काउंसलिंग

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग 31 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग 31 अगस्त से 15 सितंबर तक राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान (टीटी कॉलेज) में चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर भर सकेंगे।

Published on:
30 Aug 2020 07:24 am
Also Read
View All