अजमेर

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जर्मनी में किया योग

Jun 22, 2025
devnani news
devnani news

सनातन संस्कृति से बढ़ेगा विश्व बंधुत्व - देवनानी

अजमेर.राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन संस्कृति से विश्व बंधुत्व की भावना का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जर्मनी में निवास कर रहे प्रवासी भारतीयों को घरों में भारतीय संस्कृति का वातावरण बनाए रखना चाहिए।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने रविवार को बर्लिन में आयोजित एक समारोह में जर्मनी में भारतीयों के राष्ट्रवादी, सनातन और स्वयंसेवी संगठनों से मुलाकात की। जर्मनी के भारतीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने देवनानी का अभिनंदन किया।

भारतीय संस्कृति केवल परंपरा ही नहीं है बल्कि यह मानव की जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व को वसुधैव कुटुंबकम की भावना से जोड़ती है

जर्मनी में देवनानी ने किया योग

विश्व योग दिवस पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बर्लिन में योगाभ्यास किया।

विश्व के लिए योग व्यायाम ही नहीं बल्कि संस्कृति है। उन्होंने कहा कि योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलित करता है और स्वस्थ, सुखी व श्रेष्ठ जीवन बनाने मे सहयोगी है। विश्व के लिए योग भारत की देन है। योग को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। बीते दस वर्षों में दुनिया भर में लोग योग के प्रति सजग हुए हैं और इसे दैनिक जीवन का अंग बना रहे हैं।

Updated on:
22 Jun 2025 09:43 pm
Published on:
22 Jun 2025 09:40 pm