अजमेर

अब जलदाय विभाग को अंडरटेकिंग पर कनेक्शन देगा डिस्कॉम

सरकार के निर्देश के बाद जारी किए आदेश
2 min read
May 22, 2020
Ajmer discom
ajmer discom

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom अब अपने अधीन आने वाले जिलों में जलदाय विभाग Department of Water को अंडर टेकिंग undertaking (विद्युत कनेक्शन connection आवेदन के समय राशि जमा करवा देने का शपथ पत्र) पर नए विद्युत कनेक्शन जारी करेगा। राज्य सरकार के निर्देश के बाद निगम ने अजमेर,उदयपुर तथा झुंझुनूं संभाग के मुख्य अभियंताओं को कनेक्शन के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए है। जलदाय विभाग के विद्युत कनेक्शन होने से अब इन जिलों में जल संकट नहीं गहराएगा। झुंझुनूं सहित अन्य जिलों में विभाग के 31 विद्युत कनेक्शन हैं जिन्हें अंडरटेकिंग पर देने से डिस्कॉम ने मना कर दिया था लेकिन अब यह कनेक्शन निगम जारी करेगा।

यह है जलदाय विभाग पर बकाया
जलदाय विभाग पर अजमेर विद्युत वितरण निगम का 67.36 करोड़ का बकाया चल रहा है। इनमें अंडरटेकिंग का पुराना बकाया 38.60 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 2 करोड़ स्थाई रूप से काटे गए कनेक्शन (पीडीसी) का है जो लम्बे समय से बकाया है।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि निगम ने कोरोना के कारण अपनी वित्तीय हालात खस्ता होने का हवाला देते हुए जलदाय विभाग के विद्युत कनेक्शन अंडरटेकिंग पर करने से इनकार कर दिया था। इस मामले को लेकर अजमेर डिस्कॉम ने अध्यक्ष डिस्कॉम्स से भी मार्गदर्शन मांगा था। ऐसे में कई जिलों में जल संकट गहराने की अशंका हो गई थी। राजस्थान पत्रिका ने 28 अप्रेल के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
बिजली घर में‘अंधेरगर्दी’,खुद के कर्मचारी ही अंधेरे में

गर्मी के बावजूद न बिजली न पानी पृथ्वीराज नगर जीएसएस का मामला

अजमेर.अपने अधीन आने वाले 11 जिलों में सभी घरों व कार्यालयों तक बिजली पहुंचाने का दावा करने वाले अजमेर डिस्कॉम के मुख्यालय के सामने ही उसके पावर हाउस में ही खुद के कर्मचारी कई महीनें से अंधेरे में गुजारा कर रहे हैं। यहां बिजली का कनेक्शन नहीं होने से भरी गर्मी में कर्मचारियों ने पंखे ही हवा नसीब नहीं हो रही कूलर तो दूर की बात है। बिजली का कनेक्शन नहीं होने पानी का कनेक्शन भी नहीं है। ऐसे में कर्मचारी शौचालय का भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जबकि यहां कर्मचारी शिफ्टों में ड्यूटी दे हैं। यह नजारा है डिस्कॉम मुख्यालय के सामने ही पृथ्वीराज नगर 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस का)। यहां बिजली का कनेक्शन डिस्कॉम की फ्रैंचायजी टाटा पावर को करना है और उसे ही जीएसएस को टेकओवर कर संचालित भी करना है,लेकिन उसने अभी तक कुछ बिन्दुओं को लेकर जीएसएस टेकओवर नही किया है। टाटा का कहना है कि जीएसएस पर लगाए जाने वाले मीटर का बिल कौन भरेगा पहले यह स्पष्ट हो। ऐसे में जीएसएस पर विद्युत कनेक्शन नहीं होने से कर्मचारी व जीएसएस दोनो अंधेरे में हैं।

Published on:
22 May 2020 07:06 am