अजमेर

घरेलू कनेक्शन व बंद प्रोजेक्ट को मिलेगी गति,नहीं करनी पड़ेगी नई खरीद

बिना खरीद लॉकडाउन में अजमेर डिस्कॉम ने जुटाया 10 करोड़ का माल204 उपखंडों से अनुपयोगी मैटेरियल स्टोर में जमा करवाया
2 min read
May 21, 2020
Ajmer discoms
ajmer discom

अजमेर.अपनी माली हालत सुधारने में लगे अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने लॉकडाउन lock down के समय का सदुपयोग कर बिना नई खरीद किए विशेष अभियान चलाकर 11 जिलों के 204 कार्यालयों में अनुपयोगी पड़े 10 करोड़ रुपए से अधिक के मैटेरियल को स्टोर में जमा करवाया है। अब इन्हें विभिन्न जिलों में जलदाय,कृषि एवं Domestic connections घरेलू विद्युत कनेक्शन तथा अन्य कार्यों में उपयोग में लिया जा सकेगा। इससे निगम के तहत आने वाले जिलों में मैटेरियल की कमी के कारण बंद हुए प्रोजेक्टprojects तथा आमजन के विद्युत कनेक्शन के काम को गति मिलेगी। डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि लॉकडाउन पीरियड में निगम प्रशासन ने यह तय किया विभिन्न कार्यालयों में जितने भी अतिरिक्त उपकरण/मैटेरियल अनुपयोगी पड़े है उन सब को इक_ा करवाया जाए ताकि उन्हें दूसरे कार्यालयों में उपयोग में लिया जा सके। पिछले साल भी निगम ने अभियान चलाकर ट्रांसफ ार्मर की रिपयेरिंग,गारंटी पीरियड के मीटर जमा कराने तथा कबाड़ में पड़ा सामान नीलाम करने आदि से 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत की थी।

नागौर,अजमेर, उदयपुर में नहीं रुकेगा काम
निगम के सीकर से 33 केवी की 1.5 किमी केबल स्टोर में जमा हुई हैं। यह अब नागौर में जलदाय विभाग के कनेक्शन में काम आएगी। केबल नहीं होने से नागौर में काम रुक रहा था। इसी तरह डूंगरपुर व चित्तौड़ से जमा हुए डॉग कंडक्टर का उदयपुर में कनेक्शन जारी करने में उपयोग लिया जाएगा। अभियान के तहत अजमेर जिला वृत्त में 28.61 लाख, अजमेर शहर में 17.06 लाख,भीलवाड़ा में 29.92 लाख,बांसवाड़ा में 21.70 लाख,चित्तौडगढ़़ में 124.29 लाख, डूंगरपुर में 69.37 लाख,नागौर में 55.84 लाख, मकराना स्टोर में 66 लाख,राजसमंद में 53.50 लाख,सीकर में 200.59 लाख, झुंझनूं में 183.08 लाख,प्रतापगढ़ में 43.71 लाख एवं उदयपुर में 75.79 लाख की सामग्री जमा की गई।

अटक रहे थे जलदाय तथा घरेलू कनेक्शन
निगम के अभियान में 1.10 करोड़ का 450 किमी विजिल कंडक्टर जमा हुआ है। यह कृषि व जलदाय विभाग के विद्युत कनेक्शन में काम आता है। जमा हुए 75 लाख रुपए का 175 किमी रैबिट कंडक्टर से सिटी एरिया में घरेलू कनेक्शन होंगे। 20 लाख रुपए की 33 केवी की 12 किमी लाइन जमा हुई है। 55 लाख रुपए का 55 किमी डॉग कंडक्टर जमा हुआ है। घरेलू कनेक्शन के काम आने वाली 200 किमी एबी केबल,150 किमी आर्मड केबल,60 लाख रुपए की 1.5 किमी 33 केवी की लाइन था 3.5 किमी 11 केवी की केबल जमा हुई है।

Published on:
21 May 2020 08:43 pm