अजमेर

इस खास ट्रेक पर दौड़ेगी गुड्स ट्रेन, बनेगा भारत का सबसे एडवांस रेल रूट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 30, 2018
dfcc rail route
DFCC rail route

अजमेर/मदनगंज-किशनगढ़.

डबल डेकर मालभाड़ा ट्रेनों (मालगाडिय़ों) के लिए अलग से बिछने वाली रेल लाइन पर विद्युतीकरण का काम भी शुरू हो गया है। वर्तमान में बिछाए गए डाउन ट्रेक पर मशीन से गड्ढे किए जा रहे हैं। इसके बाद इसमें विद्युत पोल लगाए जाएंगे।

डेडिकेटेड फे्रट कॉरिडोर (डीएफसीसी) के तहत दिल्ली से मुम्बई के बीच मालगाडिय़ों के लिए अलग से रेलवे ट्रेक बिछाया जा रहा है। मंडावरिया तक अप और डाउन ट्रेक बिछाया जा चुका है। वर्तमान में मंडावरिया से मदार तक डाउन ट्रेक बिछाया जा रहा है।

ट्रेक बिछाने के साथ ही अब विद्युतीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डाउन ट्रेक के पास से ही बिजली के पोल लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इसके बाद उसमें खम्भे लगाकर तार खींचे जाएंगे। आगामी दिनों में काम में और तेजी आएगी।

10 से 12 गड्ढे खोद रही है मशीन
ट्रेक के पास मशीन से प्रति 50 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। मशीन से सुबह से शाम तक 10-12 जगह तक गड्ढे खोदे जा रहे हैं। उक्त मशीन पर मात्र तीन लोगों की आवश्यकता होती है। इसमें एक ऑपरेटर और दो लोग मिट्टी हटाने के लिए आवश्यक होते हैं।

डाउन ट्रेक लाडपुरा के निकट तक बिछा
डीएफसीसी का डाउन ट्रेक मंडावरिया से लेकर लाडपुरा के निकट तक बिछाया जा चुका है। वर्तमान में ट्रेक बिछाने का कार्य जारी है। मदार तक ट्रेक बिछाकर उस पर टेस्ंिटग डीजल इंजन चलाने की योजना है।

Published on:
30 Nov 2018 09:28 am