अजमेर

निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश , कहा मतदाता पर्ची का वितरण हो शत प्रतिशत

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Dec 03, 2018
Rajasthan Assembly Election 2018 LIVE Updates
boycott voting

अजमेर. जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने किशनगढ़ में रविवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची का वितरण किया जाना आवश्यक है। साथ ही निर्वाचन नामवली में नए जुडें मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र भी वितरित होने चाहिए। उन्होंने यह बात उनके साथ बैठक में कहीं। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ चुनाव सम्पादन करवाने को कहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग सुगम्य मतदान के साथ प्रत्येक मतदाता के मताधिकार का उपयोग करवाने के लिए दृढ संकल्पित है। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान दिवस को परिवहन की व्यवस्था की गई है। सेक्टर में वाहन समन्वयक एवं नोडल अधिकारी से सामंजस्य स्थापित कर वाहनों की व्यवस्था की जाएं। सेक्टर अधिकारियों को प्रदान की जाने वाली रिजर्व सामग्री की सुरक्षा तय की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बूथ से 200 मीटर की दूरी पर मार्किंग करवाई जाए। इसके बाहर ही अभ्यर्थी के सहयोगी द्वारा टेबल लगाई जा सकती है। 5 दिसम्बर को सायं 5 बजे प्रचार समाप्त होने तक 200 मीटर की परिधि के भीतर निजी अथवा अन्य स्थानों पर लगी समस्त प्रचार सामग्री को हटाया जाना सुनिश्चित किया जाएं।

मतदान दिवस के दिन मतदान बूथ के भीतर पीआरओ के अतिरिक्त किसी व्यक्ति को मोबाईल अन्दर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के तहत ड्राई-डे के दिनों में शराब की समस्त दुकाने सीलबंद होनी चाहिए। साथ ही अन्य स्थान से अवैध बिक्री रोकी जाए। क्षेत्र में देर रात्रि को भी लगातार भ्रमण आवश्यक है। आवश्यकता होने पर तलाशी लेकर उसे सीज करने कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम.एल.नेहरा,किशनगढ रिटर्निंग ऑफिसर महेश चन्दमान, एरिया मजिस्ट्रेट सुरेश सिंधी एवं एन.एल.राठी उपस्थित थे।

Published on:
03 Dec 2018 06:00 pm