अजमेर

facility: नेट-जेआरएफ के फार्म भरें 31 मई तक

अभ्यर्थियों के आग्रह पर ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।
2 min read
May 16, 2020
NET JRF exam form
NET JRF exam form

अजमेर.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट-जेआरएफ सहित सीएसआईआर-नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 31 मई तक ऑनलाइन कर सकेंगे। पूर्व में नेट-जेआरएफ क आवेदन तिथि सीएसआईआर, इंडियन कौंसिल फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी प्रवेस परीक्षा-2020 की फार्म भरने की तिथि 15 और 16 मई तक थी। अभ्यर्थियों के आग्रह पर ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।

Read More: संक्रमित प्रसूता के नवजात को 'मातृत्व की छांव

पसंदीदा शहर में चाहिए सेंटर तो 31 तक करें एप्लाई

अजमेर. नीट परीक्षा के फार्म में विद्यार्थी अब 31 मई तक सुधार कर सकेंगे। इसमें नजदीकी परीक्षा शहर का विकल्प भी भर सकेंगे।

नीट के महानिदेशक विनीत जोशी ने बताया कि नीट के लिए फॉर्म में रही त्रुटियां सुधारने और परीक्षा केंद्र का विकल्प भरने की अवधि पहले 3 मई तक थी। विद्यार्थियों और अभिभावकों के आग्रह पर इसे 31 मई तक बढ़ाया गया है। मालूम हो कि कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के चलते जेईई मेन परीक्षा 18 से 23 जुलाई और नीट 26 जुलाई को होगी। सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता और विद्यार्थियों के हित में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों को पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प दिया है।

Read More:Social Pride: जैसे ही मिला मां से, बढ़ गई उसकी खुशियां
बनेंगे कॉपियों के छोटे बंडल, चैकिंग में सुविधा

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं और दसवीं की कॉपियों की जांच में जुटा है। दोनों कक्षाओं की बकाया परीक्षाओं की तैयारी भी जारी है। बोर्ड ने कॉपियों के छोटे बंडल बनाकर परीक्षकों को भेजने की तैयारी की है। इससे जांच में पारदर्शिता और परीक्षकों पर दबाव कम होगा।

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीते अप्रेल से जारी है। कॉपियों के बंडलों को परीक्षकों को वितरित कर इनकी जांच कराई जा रही है। उधर बोर्ड की बारहवींं और दसवीं की परीक्षाएं भी बकाया हैं। इनको लेकर बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डी. पी. जारोली जल्द शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से बातचीत करेंगे।

Published on:
16 May 2020 09:15 am