अजमेर

किसान के नाम से मुम्बई में फर्जी फर्म, बैंक खाता खोलकर डेढ़ अरब का लेन-देन

साइबर क्राइम : साइबर थाना पुलिस ने लौटाने पर पीडित ने एसपी वंदिता राणा से लगाई फरियाद, कार्रवाई का दिया आश्वासन

2 min read
Apr 07, 2025
अजमेर एसपी वंदिता राणा को सोमवार को फरियाद देने आया पीडिता रामराज चौधरी।

अजमेर(Ajmer News). सरवाड़ के केरिया कला के 12वीं पास किसान के नाम पर मुम्बई में ना केवल कम्पनी खोल दी गई बल्कि निजी बैंक में खाता खुलवाकर उसमें एक अरब का लेनदेन भी कर दिया। पीडित किसान को आयकर विभाग का नोटिस मिला तो उसकी दुनिया में भूचाल आ गया। उसने तुरन्त अजमेर में आयकर आयुक्त को सम्पर्क किया। इसके बाद साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी लेकिन उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए टरका दिया। अब पीडि़त ने एसपी वंदिता राणा के यहां फरियाद लगाई है।

जानकारी अनुसार सरवाड़केरिया कला निवासी रामराज चौधरी ने रिपोर्ट दी कि 3 अप्रेल को उसको आयकर विभाग का नोटिस मिला। इससे उसकी जानकारी में आया कि उसके पेन कार्ड का दुरूपयोग कर धोखाधड़ी से नितियाएकजीम नाम से 2020-21 में फर्म खोलना बताया है। फर्म का बैंक खाता कोटक महिन्द्रा बैंक मुम्बई सेंट गोकुल दास तेजपाल चेरेटिस 164 डी.एन फोर्ट में खोलना बताया। जिसकी उसको जानकारी नहीं है। ना वह कभी मुम्बई गया ना उसने कोटक महिन्द्रा बैंक में खाता खुलाया है। उसकी नित्या नाम से कोई फर्म भी नहीं बनाई। वह एक मध्यम वर्गीय किसान है। आयकर विभाग का नोटिस मिलने पर उसने आयकर आयुक्त वृत-2 अजमेर को प्रार्थना-पत्र देकर जानकारी दी कि खाते उसका नहीं है। ना उसने खाते से लेन-देन किया है। इसके बाद 3 अप्रेल को साइबर क्रइम थाने में शिकायत दी कि उसके पेन कार्ड का दुरूपयोग कर फर्म बनाकर एक अरब 43 करोड़ 54 लाख 57 हजार 145 रुपए का ट्रांजेक्शन किया है जबकी वह मामूली किसान परिवार से है।

मिलीभगत का जताया संदेह

रामराज चौधरी ने बताया कि इतनी बड़ी राशि का लेन-देन उसके लिए असंभव है। उसने आरोप लगाया कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत करके उसके पेन कार्ड का दुरूपयोग किया गया है। बैंक ने किस आधार पर मुम्बई शाखा में खाता खोला जबकि वह कभी भी ना उक्त शाखा में खाता खुलवाने गया ना ऑनलाइन खाता खुलवाया है। धोखाधड़ी पूर्वक उसका खाता खोलकर उसके दस्तावेज का गलत इस्तेमाल किया। जिसमें बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध दिखाई देती है। पीडि़त ने प्रकरण में कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की।

Published on:
07 Apr 2025 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर