अजमेर

अतरौली गांव में लगी आग, सामान जला

- कड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू उपखण्ड़ के दिहौली थाना इलाके के अतरौली गांव में शनिवार दोपहर भीषण तपन के बीच अचानक अज्ञात कारणों से आधा दर्जन लोगों के बाड़ों में आग लग गई। सबसे पहले रामवीर व तालेवर के मकान में भूसे के कूप व बिटोरे में आग लग गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2022, 1:38 AM IST
,
अतरौली गांव में लगी आग, सामान जला,अतरौली गांव में लगी आग, सामान जला

राजाखेड़ा . उपखण्ड़ के दिहौली थाना इलाके के अतरौली गांव में शनिवार दोपहर भीषण तपन के बीच अचानक अज्ञात कारणों से आधा दर्जन लोगों के बाड़ों में आग लग गई। सबसे पहले रामवीर व तालेवर के मकान में भूसे के कूप व बिटोरे में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठने लगीं जो तेजी से फैलने लगी। सूचना पर ग्रामीण आग की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने दिहौली पुलिस सूचना दी। इस पर एएसआई राजेश सिंह मय जाब्ते के पहुंचे। उन्होंने फायर बिग्रेड को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग व अग्निशमन की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। भाजपा नेता रामवीर शर्मा ने बताया कि अग्निकांड में तालेवर सिंह पुत्र शिव सिंह, रामवीर सिंह पुत्र शिव सिंह, धनीराम पुत्र शिव सिंह, वीर सिंह पुत्र शेर सिंह, अरविंद सिंह पुत्र शेर सिंह, रामफूल पुत्र शिव सिंह, इंदिर पुत्र प्रेम सिंह एवं रामवीर सिंह पुत्र शेर सिंह के घरों का खासा नुकसान हुआ है। आग से तीन भूसे के कूप, 3 छप्पर, 7 गेहूं के कट्टे, 2 दो उपलों की डेली जलकर नष्ट हो गईं। वहीं 2 भैंस, एक गाय व दो बकरी भी झुलस गई। गांव के श्रीराम लोधा, बृजकिशोर लोधी, साहब सिंह, फेरन सिंह, हुकम सिंह, हाकम सिंह, पंचम सिंह, रामवीर सिंह, खूबराम, दशरथ सिंह, दिनेश चंद्र, श्री चंद, पूरन सिंह, दामोदर सिंह, मुकेश एवं देवी राम आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया।

आग से तीन भूसे के कूप, 3 छप्पर, 7 गेहूं के कट्टे, 2 दो उपलों की डेली जलकर नष्ट हो गईं। वहीं 2 भैंस, एक गाय व दो बकरी भी झुलस गई।

Published on: