अजमेर

तीन महीने से वेंटीलेटर पर था ये कॉलेज, स्टूडेंट्स को अब मिलेंगे एडमिशन

बार कौंसिल ऑफ इंडिया का पत्र मिलने के बाद प्रथम वर्ष की 240 सीट पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। दिवाली, गोवद्र्धन पूजा, भैया दूज और रविवार को छोड़कर कॉलेज क
2 min read
• •
Oct 10, 2017
frist year admission start in law college ajmer
Will be action on 40 industries

रक्तिम तिवारी/अजमेर।

लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष की 240 सीट पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी कॉलेज शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म डाउनलोड कर भर सकेंगे। फार्म की हार्ड कॉपी 24 अक्टूबर तक कॉलेज में जमा कराई जा सकेगी।

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डी. के. सिंह ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया का पत्र मिलने के बाद प्रथम वर्ष की 240 सीट पर प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्रवेश के कार्य के दौरान 13 से 22 अक्टूबर तक शैक्षिक अवकाश रहेगा। दिवाली, गोवद्र्धन पूजा, भैया दूज और रविवार को छोड़कर कॉलेज कार्यालय यथावत खुलेगा।

करेंगे विशेष कक्षाओं की मांग
छात्रसंघ अध्यक्ष मुरली बेनीवाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि सत्र 2017-18 के तीन महीने गुजर चुके हैं। प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया नवम्बर के शुरूआत तक चलेगी। चार महीने की भरपाई के लिए कॉलेज को प्रथम वर्ष की विशेष कक्षाएं लगानी होंगी। इसके लिए प्राचार्य से मुलाकात की जाएगी। मालूम हो कि सत्र 2016-17 में प्रथम वर्ष के प्रवेश इस साल जनवरी में दिए गए थे। पहली बार प्रवेश देने में छह माह का विलम्ब हुआ।

स्थाई सम्बद्धता का नहीं अता-पता
राज्य में साल 2005 में अजमेर सहित सीकर, नागौर, भीलवाड़ा, सिरोही, बीकानेर , बूंदी और अन्य स्थानों पर लॉ कॉलेज स्थापित किए गए थे। इन कॉलेज को 12 साल बाद भी बार कौंसिल ऑफ इंडिया से स्थाई सम्बद्धता नहीं मिल पाई है। साल 2010 तक इन कॉलेजों के खुद के भवन नहीं थे। कांग्रेस राज में इनके भवन बन गए। लेकिन बारह साल में इन कॉलेजों में टीचर्स की संख्या नहीं बढ़ पाई है। बार कौंसिल ने सरकार को बार-बार शिक्षकों की नियुक्ति, खेल मैदान, हाइटेक लाइब्रेरी और स्टूडेंट्स के लिए सुविधाएं जुटाने को कहा, पर कोई असर नहीं हुआ है।

यह होगा कार्यक्रम

-आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि-24 अक्टूबर

-वरीयता सूची-27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे

-दस्तावेज सत्यापन और फीस-28 अक्टूबर से 2 नवम्बर

-प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन-3 नवम्बर

-एससी-एसटी की रिक्त सीट पर प्रवेश-4 नवम्बर

-अंतिम सूची का प्रकाशन-6 नवम्बर

-नियमित कक्षाएं-7 नवम्बर

Published on:
10 Oct 2017 08:46 am