16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर पंचायत चुनाव 2026: नांद, सावर, पीसांगन से केकड़ी तक…किस सीट पर कौन आमने-सामने?

अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में 6 पंचायत समितियों की 100 सीटों पर 259 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। मतदान 22 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी।
3 min read
Google source verification

अजमेर

•

image

Arvind Rao

•

Oct 16, 2026

rajasthan panchayat election

अजमेर पंचायत चुनाव 2026 (पत्रिका फाइल फोटो)

Ajmer Panchayat Elections 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों ने प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अजमेर जिला परिषद की 33 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, जिले की 6 पंचायत समितियों की 100 सीटों पर 259 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

पहले चरण में इन पंचायत समितियों में होंगे चुनाव

पंचायत चुनाव के पहले चरण में अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की नांद ग्राम पंचायत के साथ सावर, पीसांगन, श्रीनगर, सरवाड़ और केकड़ी पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इन क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ अन्य प्रत्याशी भी चुनावी मुकाबले में हैं।

किन पंचायत समितियों में कितने प्रत्याशी मैदान में?

पंचायत समिति के अनुसार, सावर की 15 सीटों पर 41 उम्मीदवार, पीसांगन की 17 सीटों पर 43 उम्मीदवार और अजमेर ग्रामीण की 19 सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह श्रीनगर की 19 सीटों पर 53, केकड़ी की 15 सीटों पर 39 और सरवाड़ की 15 सीटों पर 42 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बताते चलें कि पहले चरण के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

अजमेर जिला परिषद के वार्डवार उम्मीदवार

वार्डकांग्रेसभाजपाअन्य उम्मीदवार
1आशीष तंवरगोरधन सिंह--------
2लक्ष्मी कंवरसुशील कंवर पलाड़ा--------
3गडू देवीदेविका चौधरी--------
4राजेंद्र सिंहहंसराज चौधरीफलवंता (RLP)
5रजियाअरुणा टांकनिजामुद्दीन (निर्दलीय)
6पूनम देवीगुलाब देवी--------
7कमलेश गुर्जरशांति गुर्जर--------
8गोरधन लाल गुर्जरसम्पत--------
9कैलाश चंदजगदीश लांबासत्यनारायण जयपाल (BSP), श्रवण लाल (RLP)
10पूजा कुमारी गुर्जरतीजी देवीदेवली बैरवा (BSP), रिंकू (RLP)
11धर्मेंद्र मेघवंशीभवानी शंकरबद्री लाल मेघवंशी (RLP)
12हंसराजहगामी लाल चौधरीसांवरमल जाट (RLP)
13ममता कुमारीसुनीता चौधरीरेखा देवी बैरवा (BSP), परमेश्वरी (RLP)
14सोनू रैगरधर्मीचंद--------
15गिरिजा मेघवंशीसुमित्रा देवी रैगरपुष्पा (RLP)
16दशरथ कंवरसीता देवी--------
17रामप्रसाद मीणाकालूलाल मीणा--------
18सरोज कुमारी बैरवाकमलेश कुमारी बैरवा--------
19आशारामशिवराज गुर्जरप्रहलाद जाट (RLP)
20मनराज देवीमीठू देवीगुलाबी (RLP)
21प्रेमसुरजानगुमान - निर्दलीय, पारसी (RLP)
22शिवराजपंकज बोहरासुनील बैरवा (BSP), धर्म चन्द बैरवा (RLP)
23सीता देवीधारा देवी--------
24हर्ष लाम्बामुकेश चौधरीजतन चौधरी (RLP)
25उंकाररामसिंह रावत--------
26शमीना बानोपूजा मंसालीमदन कंवर - निर्दलीय, हीना भाटी - निर्दलीय
27धर्मेंद्र सिंह रावतअर्जुन सिंह रावत--------
28ओमप्रकाश गुर्जरसंतोष गुर्जर--------
29कमलासजनाप्रेम देवी जाट (RLP)
30कंचन चौधरीरत्नी देवी जाटसुशीला देवी (RLP)
31रतन कंवरश्रवण गुर्जरसुरेश सेवदा (RLP)
32सजनी देवी चौधरीसंजू देवीमसूर (RLP)
33सलमाबहादुर खांसलीम (RLP), युसुफ (निर्दलीय)

केकड़ी पंचायत समिति के वार्डवार उम्मीदवार

वार्ड सं.आरक्षित वर्गभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीरालोपा (RLP) प्रत्याशी
वार्ड 1जनरल ओपनयामिनी चौहानलोकेश-
वार्ड 2जनरल ओपनहनुमान धाकड़गलोल-
वार्ड 3जनरल महिलाप्रकाश कंवरप्रियंका जाट-
वार्ड 4SC महिलारामप्यारीसोनिया कुमारी बेरवा-
वार्ड 5SC ओपनमदनलालनोरतदिनेश कुमार राव
वार्ड 6OBC ओपनजोना जाटसमोक देवी-
वार्ड 7OBC महिलागुमानीशांतिमनसुखी गुर्जर
वार्ड 8जनरल ओपनगजराज कीरसोनू देवीमनराज कीर
वार्ड 9SC महिलासुगना देवीरेणु बेरवा-
वार्ड 10ST ओपनगोपाल मीणासीतारामकैलाश भील
वार्ड 11जनरल महिलाकिरण कुमावतरामकत्यासोनिया कुमावत
वार्ड 12SC ओपनहंसराजमनीष कुमार रेगरबनवारी बेरवा
वार्ड 13जनरल ओपनइन्द्र नारायणगीता देवीअभिषेक शर्मा
वार्ड 14जनरल महिलाप्रियदर्शिनीशिमला-
वार्ड 15जनरल महिलारैना सैनीपूजामुस्कान

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के उम्मीदवार

वार्ड सं.भाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
वार्ड 1मुकेशबीरम गुर्जर
वार्ड 2सुशीलानिर्दलीय (कांग्रेस समर्थित)
वार्ड 3हीरालाल गुर्जरबीरेन्द्र गुर्जर
वार्ड 4सरोज कंवरलड्डू कंवर
वार्ड 5सुनीता कुमारीआशा
वार्ड 6संतोषनिर्दलीय (कांग्रेस समर्थित)
वार्ड 7मनीषा सुवालसंतोष
वार्ड 8संजू रावतदीपा
वार्ड 9मोटू सिंहहर्ष पुनिया
वार्ड 10नेहा कंवर शेखावतविनोद कंवर
वार्ड 11रितु मंडावरियालक्ष्मी रेगर
वार्ड 12चांदराशिद चीता
वार्ड 13कमलाज्योति देवी
वार्ड 14सुन्दर देवीबीना मेघवंशी
वार्ड 15शाहाबुद्दीनअसलम पठान
वार्ड 16रेहानामुन्नी बानो
वार्ड 17मधु देवीशांति देवी
वार्ड 18माया कंवरगजराज कंवर
वार्ड 19बबलूनियमत

पीसांगन पंचायत समिति

वार्डभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य प्रत्याशी
1रेखाशशिकला जांगिड़—
2रमेश सिंह रावतसुरेश फुलवारीनाथूलाल, शाकिर, हरीसिंह (निर्दलीय)
3सुरेश चंदसुरेश चन्द—
4नौरतमेघाराम देवासीपुखराज (निर्दलीय)
5पतासी देवीमनभर देवीसंतोष (निर्दलीय)
6—जगदीश गुर्जरमुश्ताक (RLP), हेमराज (निर्दलीय)
7पुत्रालाल गैनाउगाराम गुर्जरनवलकिशोर वैष्णव, पुखराज पुनिया (निर्दलीय)
8रामनाथ गुर्जरपीरू कुराच—
9मंजूनफीसा काठात—
10भोजराज सारस्वतगिरधारी लाल गुर्जरकल्याण (निर्दलीय)
11कविता हरिजनपूजा रेगरसुनीता, दौलतखेड़ा (RLP), सुमन (निर्दलीय)
12अनुराधासोनू मेघवंशी—
13ममताचंद्र कंवर राठौड़रेखा (RLP)
14संजूसीता गुर्जरनियामत बानू (RLP)
15पप्पू लाल सोलंकीपत्रालाल रेगरविजय मेघवाल (RLP)
16सुखपाल मेघवालसुरेन्द्र घारू—
17सुन्दर देवी (सवाईपुरा)चंदा वैष्णव—

सावर पंचायत समिति

वार्ड संख्याभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीअन्य प्रत्याशी
1राकेश कुमारहंसराज बलाई—
2सरोज कुमावतमोनिका देवीललिता (RLP), रामप्यारी (निर्दलीय)
3श्रीराममिश्री लाल—
4नेराज देवीप्रवीनामाया देवी (RLP)
5गोपालपिंकीरीता कंवर (RLP), मंजीत सिंह (निर्दलीय)
6कान्ता देवीसीमा देवीलक्ष्मी (RLP)
7कमला देवीप्रेम देवी—
8भूरी देवीदुर्गा देवीमंजू (निर्दलीय)
9चेतन प्रकाश मीणाफोरु लाल मीणा—
10राजेंद्र सिंह मीणाजयसिंह मीणा—
11नेराज गुर्जरधर्मा कुमारीलक्ष्मी बाई (RLP)
12जयश्रीदुर्गा देवी—
13जैना देवीलाली—
14प्रेमप्रिया—
15फोरन्ता देवीबाली देवीमहिपाल गुर्जर (AAP), देविका चौधरी (RLP), मैना कहार (निर्दलीय)

सरवाड़ पंचायत समिति के वार्डवार उम्मीदवार

वार्ड सं.भाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशीरालोपा (RLP) प्रत्याशी
वार्ड 1महावीरपप्पू नायकअश्विनी कुमार मधवानी
वार्ड 2रामनिवासमुकेश भील-
वार्ड 3दुदारामशक्ति प्रताप सिंह-
वार्ड 4रुक्मणीसोनिया शर्मा-
वार्ड 5कैलाशछोटूलाल रेगरलाडू
वार्ड 6सरोज देवीसज्जन कंवर-
वार्ड 7सावित्री धाकड़पार्वती देवीमैना देवी
वार्ड 8नर्मदा देवीकिस्मतकिस्मत देवी
वार्ड 9रणजीतअजय सिंहमहावीर प्रसाद डांगा
वार्ड 10रिंकूचाँद देवी शर्मामोनिका नांदवाल
वार्ड 11प्रभुलालरामप्रसाद कीरकृष्ण गोपाल गुर्जर
वार्ड 12गिरधर सिंहसीताराम धाकड़गोपाल जाट
वार्ड 13जेतुन्याली देवीरमता देवी
वार्ड 14लक्ष्मणकिशन लालतेजमल माकड़
वार्ड 15मीराचंद्रकांता बैरवा-

श्रीनगर पंचायत समिति

वार्ड संख्याभाजपाकांग्रेस
1महावीर मेघवंशीसुनीता देतवाल
2गुलाबीमाया देवी
3गोगाराम कानपुरालक्ष्मीनारायण रील
4सजना देवीमंजू गुर्जर
5रामप्रसाद तिलानाराम रतन चांदसेन
6गीता देवी तिहारीसमुड़ी कदमपुरा
7रेखा देवी रामसरनाजिया रामसर
8अंगत सनोदकिशन लाल सनोद
9जीवन राम सूरजपुरादशरथ मोराड़ाड़ी
10नर्मदा लोहरवाड़ाममता माली लोहरवाड़ा
11अनीश कुमार सैनीशंकर लाल गुर्जर
12प्रेमचंद मेघवंशीसंतोष देवी
13मुन्नी देवीमीरा हनुवंतिया
14मेवी देवीनानी देवी
15भीम सिंहजीवराज
16श्याम सुंदर रेल्यानौरत
17सुलेमान भीमपुरारसूल भीमपुरा
18प्रियंका लक्ष्करमैना कुमारी सैनी
19संगीता देवीशांति देवी