अजमेर

पुष्कर की सावित्री पहाड़ी पर हुआ दिल दहलाने वाला हादसा, फ्रांस की पर्यटक का पहाड़ी पर सेल्फी लेना पड़ा भारी

सावित्री पहाड़ी पर फोटोग्राफी करते समय असंतुलित होकर गिरने से फ्रांस की पर्यटक घायल हो गई।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2017, 1:08 PM IST
Feature image

पुष्कर.सावित्री पहाड़ी पर फोटोग्राफी करते समय असंतुलित होकर गिरने से फ्रांस की पर्यटक घायल हो गई। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को वह पुष्कर स्थित होटल हिलव्यू में लौट आई। पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी ने होटल पहुंचकर उसकी कुशलक्षेम जानी।

फ्रांस की पर्यटक आरेलिया बुधवार सुबह सावित्री पहाड़ी पर घूमने गई थी। पहाड़ी पर फोटो लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया तथा वह गिरकर चोटिल हो गई। अजमेर के निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराया गया।


पुष्कर .तीर्थनगरी में आतंकी कोलमेन हैडली के इजरायलियों के धर्मस्थल बेथखबात की रैकी करने, ब्रह्मा मंदिर को आतंकी हिटलिस्ट में शामिल करने तथा पुष्कर मेले में आतंकी वारदात करने की धमकी देने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं उसके बाद भी विदेशी पर्यटकों के पुष्कर आगमन को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही।

स्थिति यह है कि पीसांगन रोड पर सूरजकुंड-सवाईपुरा गांव के पास स्थित एक होटल में 92 विदेशी पर्यटक ठहरे लेकिन होटल प्रबंधन ने उनकी आमद के सी-फार्म में ऑनलाइन सूचना पुलिस को निर्धारित समय पर नहीं दी।

पुलिस अधीक्षक ने इसे आंतरिक सुरक्षा स्तर की गंभीर लापरवाही मानते हुए होटल मालिक-प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस थाना पुलिस ने होटल प्रबंधक-मालिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवाईपुरा गांव के समीप बड़े भू-भाग पर चल रहे स्टार लेवल के दी वेस्टिन रिसॉर्ट एंड स्पा में 1 अक्टूबर से लेकर 6 नवम्बर की अवधि के बीच 92 विदेशी पर्यटक ठहराए गए। यह रिसॉर्ट पुष्कर नगरपालिका क्षेत्र से बाहर होने के कारण रिसॉर्ट में ठहरे सभी 92 विदेशी पर्यटकों की ऑन लाइन सूचना ठहरने के 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस कार्यालय में भेजी जानी आवश्यक थी। लेकिन होटल प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए होटल में ठहरे पर्यटकों की सूचना निर्धारित 24 घंटे की अवधि में ऑन लाइन नहीं भेजी।

Published on: