अजमेर

पूर्व सीएम राजे धौलपुर पहुंची

आज करेंगी बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर ेसे धौलपुर पहुंची। वे सीधे पुलिस लाइन में उतरी, जहां जिला कलक्टर आरके जायसवाल तथा पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की।
less than 1 minute read
Aug 12, 2021
पूर्व सीएम राजे धौलपुर पहुंची
पूर्व सीएम राजे धौलपुर पहुंची

धौलपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर ेसे धौलपुर पहुंची। वे सीधे पुलिस लाइन में उतरी, जहां जिला कलक्टर आरके जायसवाल तथा पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत ने उनकी अगवानी की। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। जिनसे राजे ने मुलाकात की और हाल चाल पूछे। हालांकि इस दौरान वर्तमान भाजपा पदाधिकारी कम ही दिखाई दिए, जबकि राजे समर्थक भाजपाई तथा अन्य लोग हेलीपेड पर दिखाई दिए। उन्होंने पुष्पगु'छ देकर राजे का स्वागत किया। उन्हंें बाढ़ की स्थिति में जानकारी दी। राजे ने कहा कि वे गुरुवार को बाढग़्रस्त इलाकों का दौरा करेंगी। इसके बाद जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनको लेकर प्रशासन व सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान पुलिस लाइन में राजे ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक रानी कोली, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह त्यागी, पूर्व जिला महामंत्री भानुप्रताप सिंह, गोरेलाल कुशवाह, बांकेलाल लोधा, एडवोकेट कीर्ति सिंह राजावत, पार्षद अकील अहमद, शैलेन्द्र यादव, रघुवीर सिंह चौधरी, विजय श्रीवास्तव, केशव राना, अशोक शर्मा, हरविंदर कंग आदि मौजूद थे।

Updated on:
12 Aug 2021 01:00 am
Published on:
12 Aug 2021 01:00 am