अजमेर

दरगाह क्षेत्र में मची अफरा-तफरी :सिलैण्डर फटने से दुकान में लगी भीषण आग, इतने लोग झुलसे समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

अजमेर के दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट मे मीठे नीम के आगे तारागढ़ रोड पर ज्यूस की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में सो रहे तीन जने झुलस गए
2 min read
Jun 03, 2018
gas cylinder blast in juice center ,three people injured badly
दरगाह क्षेत्र में मची अफरा-तफरी :सिलैण्डर फटने से दुकान में लगी भीषण आग, इतने लोग झुलसे समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

अजमेर .अजमेर के दरगाह क्षेत्र के अंदरकोट मे मीठे नीम के आगे तारागढ़ रोड पर ज्यूस की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में सो रहे तीन जने झुलस गए। आग से गैस सिलेंडर भी फट गया। सूचना मिलने पर दरगाह थाना पुलिस भी पहुंची। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन फायर बिग्रेड ने इनकार कर दिया। एक घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

दरगाह थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल उदयभान ने बताया कि तारागढ़ रोड पर अनवर की ज्यूस की दुकान है और रात को करीब ढाई बजे जब सब सो रहे थे तो आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान भी जल गया। अनवर ने पुलिस को बताया कि रात को बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से दुकान के बाहर लगा त्रिपाल जल गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे वहां सो रहे अनवर, सादिक व एक अन्य मामूली झुलस गए। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

अनवर ने बताया कि आग से अचानक गैस सिलेंडर भी फट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गई लेकिन फायर बिग्रेड ने यह कहकर इनकार कर दिया कि तारागढ़ मोड की तरफ आग बुझाने के लिए पहुंचा नहीं जा सकता। वहीं आग के बारे में जब फायर स्टेशन अजमेर में सम्पर्क किया तो फायर मेन अरूण ने बताया कि कोई गाड़ी नहीं गई है और न ही कोई सूचना मिली। लगी आग से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। दुकान में लगी आग से गैस सिलेंडर फटने की सूचना है, दुकान पूरी जल कर खाक कुछ लोगों का कहना है थोडी देर पहले जोरदार धमाका हुआ था ऐसा लगा जैसे सहेरी के लिए तोप चलती हैं ठीक वैसी ही आवाज आई थी जिसकी वजह से लोगो को लगा तोप चली

Published on:
03 Jun 2018 09:23 am