अजमेर

Good Friday: पाम संडे पर प्रार्थना, गुड फ्राइडे तक चलेंगे कार्यक्रम

धर्मावलबियों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रार्थना की। अब गुड फ्राइडे (2 अप्रेल) तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
2 min read
Mar 29, 2021
palm sunday celebration
palm sunday celebration

अजमेर.

इक्यूमिनिकल पाम संडे (खजूर का रविवार) पर भट्टा स्थित सात दुखों की माता चर्च मेंविशेष प्रार्थना हुई। इस दौरान मसीह धर्मावलबियों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर प्रार्थना की। अब गुड फ्राइडे (2 अप्रेल) तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सात दुखों की माता चर्च में खजूर का रविवार मनाया गया। पेरिश प्रीस्ट फादर कॉसमॉस शेखावत ने बताया कि इस दिन को दुख: भोग का रविार भी कहा जाता है। बाइबिल के अनुसार खजूर के रविवार को प्रभु यीशू ने अपने अनुनायियों के साथ यरूशलम में प्रवेश किया था। तब लोगों ने खजूर की डालियां लेकर उनका स्वागत किया था।

नहीं निकला जुलूस
खजूर के रविवार को प्रतिवर्ष जुलूस निकलता रहा है। विभिन्न चर्च ने प्रभु यीशू के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियां प्रदर्शित करते हैं। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते जुलूस नहीं निकाला गया। मालूम हो कि इस दौरान यीशू को मृत्यु का फरमान, क्राईस्ट ऑन क्रूसीफिक्स, बाग में प्रार्थना, मरियम की गोद में यीशू मसीह, यीशू मसीह को कोड़े मारते हुए ले जाने सहित अन्य झांकी प्रस्तुत करते हैं।

चलेंगे कार्यक्रम

सोमवार से गुरुवार तक कई कार्यक्रम होंगे। पुण्य गुरुवार को शिष्यों के पैर धोने की रस्म होती है। इस दिन खुद प्रभु यीशू मसीह ने शिष्यों के पैर धोए थे। शुक्रवार यानि 2 अप्रेल को गुड फ्राइडे पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु यीशू को सूली पर चढ़ाया गया था। मसीह समाज घरों में विशेष प्रार्थना कर प्रभु यीशू के याद करेंगे।

रविवार को होगा ईस्टर
4 अप्रेल को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को प्रभु यीशू का पुनर्जन्म माना जाता है। घरों में ईस्टर एग और पकवान बनाए जाते हैं।


होलिका दहन के बाद रंग और गुलाल

अजमेर. रंगों का त्यौंहार होली शहर में पारम्परिक तरीके से मनाया जा रहा है। रविवार को लोगों ने विभिन्न स्थानों पर मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की। सोमवार को धूलंडी मनाई जा रही है। लोग एकदूसरे को गुलाल, अबीर और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
होलीदड़ा, नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, डिग्गी बाजार, ऊसरी गेट, दरगाह बाजार, नला बाजार, आदर्श नगर, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, धौला भाटा, अलवर गेट, रामगंज, केसरगंज, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, गुलाबबाड़ी, वैशाली नगर, बी.के. कौल नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, लोहागल रोड, पंचशील, फायसागर रोड सहित अन्य इलाकों में चौराहों-मैदान में होली बनाई गई। शुभ मुर्हूत के अनुसार शाम 7 बजे बाद होलिका का विधि विधान से दहन किया गया। इस दौरान भक्त प्रहलाद को प्रतीकात्मक रूप से बचाया गया। लोगों ने होलिका की फल-फूल,मिठाई, गोबर की माला, नारियल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।

Updated on:
29 Mar 2021 07:32 am
Published on:
29 Mar 2021 07:32 am