अजमेर

खुशखबरी: जेएलएन अस्पताल में 30 मरीज स्वस्थ

खुशखबरी: जेएलएन अस्पताल में 30 मरीज स्वस्थ-क्वॉरंटीन सेन्टर में भेजा-क्वॉरंटीन सेन्टर से 9 मरीज घर के लिए डिस्चार्ज, चेहरे पर लौटी खुशी
less than 1 minute read
May 31, 2020
खुशखबरी: जेएलएन अस्पताल में 30 मरीज स्वस्थ
खुशखबरी: जेएलएन अस्पताल में 30 मरीज स्वस्थ

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को स्वस्थ होने वाले 30 मरीजों/लोगों को क्वॉरंटीन सेन्टर में भेजा गया है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रिंसीपल डॉ. संजीव माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना को मात देने वाले 30 मरीजों को डिस्चार्ज कर क्वॉरंटीन सेन्टर में भेजा गया है। फोटो-कच्छावा क्वॉरंटीन से 9 मरीजों को घर भेजाब्यावर रोड स्थित कच्छावा क्वॉरंटीन सेन्टर में 14 दिन पूरे होने पर 9 मरीजों (बच्चे/महिलाओं) को घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया। शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र लाखन एवं नर्सिंग स्टाफ ने इन्हें घर के लिए रवाना किया तो बच्चों, महिलाओं के चेहरों पर खंसी नजर आई।

जेएलएन अस्पताल से कोरोना मरीज केयर सेन्टर में किए शिफ्ट

- -मुख्य भवन की सफाई, सेनिटेशन एवं डिसइन्फेक्शन का कार्य शुरू

-30 मरीजों को भेजा आयुर्वेद भवन केयर सेन्टर में

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के मुख्य भवन को कोविड19 को खाली करने का काम शुरू हो गया। कोरोना पॉजिटिव एसिम्टोमिक एवं मिडिलसिम्टोमिक 30 मरीजों को कायड़ चौराहा स्थित आयुर्वेद भवन में बने केयर सेन्टर में शिफ्ट कर दिया है।

Updated on:
31 May 2020 02:49 pm
Published on:
31 May 2020 02:49 pm