अजमेर

Good news..अब आपके घर पहुंचेगा डीजल, ब्यावर से शुरू होगी होम डिलीवरी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 26, 2019
diesel home delivery
diesel home delivery

अजमेर.

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिडेट ने पेट्रोलियम उत्पाद बिक्री की दिशा में नया कदम उठाया है। अजमेर में ब्यावर उपखंड में कम्पनी ने डीजल की होम डिलीवरी डोर टू डोर व्यवस्था कायम करने जा रही है। इसके लिए उपभोक्ता को जिला प्रशासन से ज्वलनशील पदार्थ रखने के लिए लाइसेंस लेना होगा।

यह बात बीपीसीएल के हैड रिटेल (नॉर्थ) सुरजीत मलिक ने कही। मलिक राजा साइकिल चौराहा स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पम्प राजा साइकिल एंड मोटर गैराज के 90 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर आए। उन्होंने कहा कि पम्प की सेवाएं ९ दशक से निरन्तर चल रही है। यहां ग्राहक को बेहतरीन सर्विस दी जाती है। यही कारण है कि पम्प की सेल अन्य पम्प की तुलना में ज्यादा है।

डोर टू डोर सर्विस

उन्होंने कहा कि बताया कि डोर डू डोर डिलिवरी व्यवस्था उन्हीं व्हीकल को दी जाएगी जो मूव नहीं हो सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से उपभोक्ता को ज्वलनशील पदार्थ रखने व सुरक्षा उपाय करने होंगे। इससे पहले हरियाणा में डोर-टू-डोर सर्विस लागू है। बीपीसीएल डीजीएम रिटेल इंजी.(नॉर्थ) रऊफ खान, स्टेट हेड (रिटेल) पूरण जयसिंह जडेजा, शिशिर कुमार, खुशविन्दर सिंह, पम्प संचालक रमेश ब्रह्मवर और दीपक ब्रह्मवर ने केक काटकर पम्प की 91वीं सालगिरह मनाई।

107 साल से सक्रिय
संचालक रमेश ब्रह्मवर ने बताया कि राजा साइकिल एंड मोटर गैराज शहर में 107 साल से सेवा दे रहा है। 1912 में राजा साइकिल एंड गैराज अस्तित्व में आया। शुरुआत साइकिल से हुई लेकिन मोटरसाइकिल और कार अस्तित्व में आई तो ऑयल बिक्री के क्षेत्र में राजा साइकिल आउटलेट की शुरुआत 1928 में पेट्रोल के 2 गैलन के छोटे कंटेनर से हुई और अब यह पेट्रोल पम्प में तब्दील हो चुका है।

Published on:
26 Jan 2019 11:20 am